पीएम मोदी की G-7 में क्रिकेट डिप्लोमेसी, ब्रिटिश PM को एशेज में जीत की दी बधाई

बिआरित्ज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच गए। पीएम मोदी का फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति मैक्रों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इससे पहले फ्रांस पहुंचकर पीए मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। दोनों देशों के प्रमुखों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा, और शिक्षा क्षेत्र में मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम के मुलाकात में एशेज का जिक्र भी किया।

pm Narendra Modi meets britain pm Boris Johnson at G7Summit in Biarritz

पीएम मोदी ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन को एशेज टेस्ट सिरीज में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के जीतने पर बधाई दी। गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने कुछ घंटों पहसे एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। जॉनसन के ब्रिटेन के पीएम पद की शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ पहली मुलाकात थी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-ब्रिटेन संबंधों पर बात हुई।

इसके बाद पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिले। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच पर्यावरण, आतंकवाद, वैश्विक परिदृश्य पर व्यापक चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी को फ्रांस के बिआरिट्ज शहर में पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जी-7 में फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, इटली, अमेरिका, कनाडा और जापान शामिल हैं। गौरतलब है कि 22 से 26 अगस्त तक के अपने विदेश दौरे में मोदी सबसे पहले 22-23 अगस्त को फ्रांस में, फिर यूएई और बहरीन का दौरा कर जी-7 सम्मेलन में भाग लेने वापस फ्रांस रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+