सिंगापुर की नायांग यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने बताया भारत और चीन के बीच का क्‍या है एक कनेक्‍शन

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के नायांग यूनिवर्सिटी में छात्रों और प्रोफेसर के बीच थे। यहां पर उन्‍होंने न सिर्फ छात्रों और प्रोफेसर के साथ बातचीत की बल्कि चीन और भारत के बीच मौजूद एक खास लिंक का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस यूनिवर्सिटी में नीम का एक पेड़ भी लगाया।

सिंगापुर। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर के नायांग यूनिवर्सिटी में छात्रों और प्रोफेसर के बीच थे। यहां पर उन्‍होंने न सिर्फ छात्रों और प्रोफेसर के साथ बातचीत की बल्कि चीन और भारत के बीच मौजूद एक खास लिंक का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने इस यूनिवर्सिटी में नीम का एक पेड़ भी लगाया। इसके अलावा उन्‍होंने सिंगापुर के पीएम को एक खास चीज तोहफे में दी। पीएम मोदी ने सिंगापुर के पीएम ली को छंठवी सदी के उस खास पत्‍‍थर की प्रतिकृति गिफ्ट में दी जिस पर संस्‍कृत में लिखा हुआ है।

pm-modi-singapore-100.jpg

कई सदियों से भारत-चीन का नाता

नायांग यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि भारत और चीन दोनों ही कई सदियों से दुनिया के व्‍यापार को प्रभावित करते आए हैं जबकि उस समय किसी भी तरह का कोई संघर्ष नहीं था। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों को अब बिना किसी संघर्ष के आपसी संघर्ष को और मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए। मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि 21वीं सदी एशिया की है। सबसे अहम बात है कि हम सभी एशियाई नागरिकों को भी यही लगता है। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों के साथ साझा किया कि उन्‍हें क्‍या चीज सबसे ज्‍यादा प्रेरित करती है। उन्‍होंने बताया कि जब वह सैनिकों को मुश्किल हालातों में देश के लिए कड़ी मेहनत करते देखते हैं या फिर अपने बच्‍चों लिए मांओं को संघर्ष करते देखते हैं तो वह खुद से पूछते हैं कि मैं भी ऐसा क्‍यों नहीं कर सकता हूं।

बिजी होने के बाद भी ट्विटर के लिए समय कैसे

पीएम मोदी से पूछा गया था कि वह इतने बिजी होने के बाद भी ट्विटर पर कैसे सक्रिय रहते हैं ? इस पर उन्‍होंने जवाब दिया कि टेक्‍नोलॉजी लोगों को ताकतवर बनाती है। टेक्‍नोलॉजी पर आधारित समाज हर तरह की बाधाओं को पार कर सकता है। टेक्‍नोलॉजी को यूजर-फ्रेंडली होना चाहिए। हमें हर बाधा को विनाश के तौर पर नहीं देखना चाहिए। लोगों के अंदर कंप्‍यूटर्स को लेकर थोड़ी आशंका भी थी लेकिन कंप्‍यूटर्स ने मानव इतिहास को ही बदलकर रख दिया। टेक्‍नोलॉजी के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+