अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, थोड़ी देर में Elon Musk से मिलेंगे
भारक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर है। पीएम मोदी की आज वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। इससे पहले पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज मुलाकात की।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के बीच वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी बैठक में शामिल हैं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क से मुलाकात की। दरअसल, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस पहुंचे चुके है। जहां अभी-अभी पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई।
एलन मस्क के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। एलन मस्क से मुलाकात के बाद पीएम मोदी आज राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे। दोनों नेताओं के बीत यह 8वीं मुलाकात होगी। इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें इस मुलाकात पर लगी हुई हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब अमेरिका के नए राष्ट्रपति अपने कार्यकाल का एक महीना पूरा होने से पहले भारत के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications