मोदी ने ट्रंप को फिर दिया जवाब, कहा- पेरिस समझौता हमारी साझी विरासत
नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही गहर हैं। हम मिलजुल कर काम करते हैं। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रोन के साथ साझा प्रेस वार्ता के दौरान कही।
मोदी ने कहा कि पेरिस एग्रीमेंट विश्व की साझी विरासत है। हम भारतवासियों के लिए ये आर्टिकल ऑफ फेथ है। पीएम ने कहा कि मानवता के सामने जलवायु और आतंकवाद दो बड़े खतरे हैं।

फ्रांस चुनाव पर थी विश्व की नजर
पीएम ने कहा कि फ्रांस का जो चुनाव था, उस पर पूरे विश्व की नजर थी। यह चुनाव सिर्फ हार जीत का नहीं था बल्कि नए नेतृत्व, उर्जा और व्यक्तित्व का चुनाव था। पीएम ने कहा कि वैश्विक संदर्भ में हम दोनों देशों के संदर्भ किस तरह मानव मूल्यों के लिए उपकारक हो, इसकी हमारी एक सफल यात्रा रही है।
मोदी ने कहा कि विकास और संबंधों का हमारा दायरा, एक बहुच बड़े फलक पर है। चाहे वो तकनीक का मामला हो या फिर व्यवसाय का, चाहे एजुकेशन का मामला हो या फिर खोजा का, हमने हर जगह मिल जुल कर काम किया है।
मैक्रोन ने कहा....
साझा प्रेस वार्ता के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुअल मैक्रोन ने कहा कि फ्रांस जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की आजादी के लिए लिए मरने वाले कई भारतीय सैनिक हम देशों के मजबूत रिश्तों की एक सबूत है। मैक्रोन ने कहा कि मैं वर्ष के अंत तक भारत का दौरा करूँगा और हम विश्व सौर गठबंधन की एक बैठक का आयोजन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications