चीन के राष्ट्रपति करेंगे पीएम का ऐतिहासिक स्वागत, होगी 10 बिलियन डॉलर की डील
शियॉन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा आर्थिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। चीन के अखबारों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के बीच 10 बिलियन डॉलर का करार हो सकता है।
चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के अनुसार चीन भारत के साथ 10 बिलियन डॉलर का करार क सकते हैं। इस समझौते के जरिए चीन भारत के उद्योदपतियों को लुभाने की कोशिश करेगा। साथ ही भारत के निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश करने का करार कर सकता है।
गौरतलब है कि चीन भारत का सबसे बड़ा द्वीपक्षीय आर्थिक सहयोगी है। चीन और भारत के बीच 70 बिलियन डॉलर का व्यापार है, वहीं भारत के व्यापार में पिछले साल की तुलना में 35.8 बिलियन डॉलर की कमी आयी है। [चीन में किन-किन चीजों से बचें मोदी]
प्रधानमंत्री गुरुवार की सुबह चीन के शहर शियॉन पहुंचे, चीन से प्रधानमंत्री मंगोलिया और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जायेंगे। प्रधानमंत्री चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। ऐसा पहली बार है जब चीन के राष्ट्रपति विदेशी मेहमान का स्वागत करने बीजिंग की जगह किसी और जगह पहुंचेंगे। शियॉन राष्ट्रपति शी जिनपिंग का गृहनगर है।













Click it and Unblock the Notifications