लद्दाख में जल्द बदलेंगे हालात: LAC पर तनाव घटाने को लेकर PM मोदी और शी जिनपिंग में बनी सहमति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 'शीघ्र तनाव कम करने' के लिए साथ काम करने पर सहमत हो गए हैं। यह वो हिस्सा है, जहां पूर्वी लद्दाख के गलवान में मई 2020 में हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसा में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जबकि, चीनी खेमे को भी काफी नुकसान हुआ था।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि ब्रिक्स से इतर पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की है। दोनों नेता अधिकारियों को तनाव कम करने में तेजी लाने का निर्देश देने पर सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि ब्रिक्स में पीएम मोदी और शी जिनपिंग लद्दाख में 'तेजी से तनाव घटाने' पर सहमत हो गए हैं। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत और चीन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने आपस में मुलाकात की थी। पीएम मोदी और शी जिनपिंग एलएसी पर सैनिकों की शीघ्र वापसी के लिए अपने देशों के अधिकारियों को निर्देश देने पर सहमत हुए हैं।
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि, पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एलएलसी का मुद्दा उठाया। दोनों नेताओं में इस बात की सहमति बनी कि तनाव जल्द कम किया जाए। यह कोई औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत नहीं थी, साइडलाइन्स में ब्रिक्स नेताओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एलएसी का मुद्दा उठाया।
पीएम मोदी ने जब चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग से बातचीत की तो क्या उन्होंने उन्हें G-20 के लिए आमंत्रित किया? इस सवाल के जवाब में विदेश सचिव ने अनभिज्ञता जाहिर करने के अंदाज में जवाब दिया कि इस बातचीत को लेकर जो मुझे कहना था कह दिया, इसमें और कुछ जोड़ने को नहीं है।
आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में मई 2020 में हिंसक झड़प के बाद से काफी तनाव बना हुआ है। भारत और चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की 19वें राउंड की बातचीत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच आखिरी बैठक 14 अगस्त को हुआ था। भारत का प्रयास है कि चीन, देपसांग और डेमचोक समेत अन्य टकराव वाले पॉइंट से सैनिकों की जल्द वापसी कराए।












Click it and Unblock the Notifications