Pics: फेसबुक के बाद जब गूगल के हेडक्वार्टर पहुंचे पीएम मोदी
कैलिफोर्निया। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक तरफ जहां सोशल मीडिया को पहचान दिलाने वाले फेसबुक के हेडक्वार्टर का दौरा किया तो वहीं वह सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के हेडक्वार्टर भी पहुंचे। गौरतलब है कि गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो में कहा था कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए यहां पर हर कोई बेकरार है।
पीएम मोदी जब यहां पर पहुंचे तो उन्होंने न सिर्फ तकनीक से जुड़े कई पहलुओं को देखा बल्कि फेसबुक हेडक्वार्टर से अलग वह यहां पर मजाक करते हुए नजर आए। गूगल में पीएम मोदी ने कहा कि आज वह दौर जब बच्चा अपनी मां से दूध मांगता है तो मां कहती है कि रुक जा पहले व्हाट्सएप कर लूं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने फेसबुक हेडक्वार्टर पर हुए अपने क्यूएंडए सेशन के दौरान दुनियाभर के नेताओ से सोशल मीडिया से जुड़ने की अपील की थी।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और देखिए पीएम मोदी की गूगल हेडक्वाटर्र से जुड़ी खास तस्वीरें।

सीईओ पिचाई ने किया स्वागत
गूगल हेडक्वार्टर पर खुद सीईओ सुंदर पिचाई पीएम मोदी के स्वागत के लिए मौजूद थे। पिचाई पहले भारतीय हैं जिन्हें गूगल में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

देखे कंपनी के प्रॉडक्ट्स
पीएम मोदी ने इस दौरान गूगल कंपनी की ओर से बनाए गए कुछ एडवांस प्रॉडक्ट्स को करीब से देखा और यहां पर जारी रिसर्च वर्क से भी रूबरू हुए।

टेक्नोलॉजी मेंं बीत रहा लोगों का समय
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कभी-कभी वह मजाक में कह देते हैं कि टेक्नोलॉजी का जन्म समय, लोगों की मेहनत और कागज बचाने के लिए हुआ। लेकिन हुआ इसका उलटा। आज लोग सबसे ज्यादा समय इसी में बिताते हैं। बच्चा जब दूध मांगता है तो मां कहती है कि ठहरो मुझे एक व्हाटसएप्प करना है।

गुणात्मक बदलाव लाएगा इंटरनेट
पीएम मोदी को उम्मीद है कि लोगा इंटरनेट और टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग करेंगे। यह जिंदगी में अच्छा बदलाव लाएगा।

लोकतंत्र की ताकत बना इंटरनेट
पीएम मोदी के मुताबिक टेक्नोलॉजी का बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने यहां पर नरेंद्र मोदी एप्प का जिक्र किया जिस पर उन्हें लगातार मैसेज और सुझाव मिलते रहते हैं। पीएम मोदी के मुताबिक यह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी ताकत बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications