फेसबुक ऑफिस जाएंगे मोदी, महिलाओं को शॉर्ट्स न पहनने की सलाह
न्यूयार्क। आज पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के ऑफिस भी जायेंगे और वहां सीईओ मार्क जकरबर्ग से एक खास मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी से मिलने के लिए फेसबुक वाले भी काफी उत्साहित है। इसलिए फेसबुक के ऑफिस में कुछ गाइडलाइंस भी कर्मचारियों को दिये गये हैं।
जिसमें सबसे खास बात है कर्मचारियों का ड्रेस कोड, कपंनी ने महिला कर्मचारियों को शाट्स और स्लीवलेस ड्रेस नहीं पहनने को कहा है बल्कि उन्हें बोला कि वो आज कोई अच्छी और ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर ऑफिस आयें तो वहीं पुरूषों को बोला गया है कि वो आज ऑफिस में सूट पहनकर और टाई लगाकर आयें।
मालूम हो कि पीएम मोदी से मिलने का ऐलान खुद सीईओ मार्क जकरबर्ग ने किया था। जुकेरबर्ग ने बताया था कि वह पीएम मोदी के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे कि कैसे विभिन्न समुदाय एक साथ आकर सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों से निबटने के लिए काम कर सकते हैं। जुकेरबर्ग चाहते हैं कि इस मसले पर यूजर्स अपने सवाल उन्हें कमेंट बॉक्स में पोस्ट करें। जुकेरबर्ग की पूरी कोशिश होगी कि वह ज्यादा से ज्यादा सवालों को पीएम मोदी के सामने रखेंगे।
गौरतलब है कि जुकेरबर्ग ने पीएम मोदी से वर्ष 2014 में एक खास मुलाकात की थी।













Click it and Unblock the Notifications