कौन हैं राज पटेल? जिनकी कंपनी की रेड वाइन को व्हाइट हाउस के डिनर में किया गया शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) उनके लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। जिसमें पीएम के अलावा भारत और अमेरिका की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस डिनर के मेन्यू में कई खास चीजें शामिल करवाई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के लिए एक शानदार शाकाहारी मेन्यू तैयार किया गया था। इसके अलावा मेहमानों को खास रेड वाइन 'पटेल रेड ब्लेंड 2019' परोसी गई। इसको राज पटेल के स्वामित्व वाली कंपनी ने तैयार किया है, जो गुजरात के रहने वाले हैं। हालांकि वो काफी पहले अमेरिका शिफ्ट हो गए थे।

raj patel

वहीं राज पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो भारत में अच्छा काम कर रहे हैं। मेरा विचार हमेशा ऐसी वाइन बनाने का था, जो अच्छी तरह से बनी हो और लंबे समय तक चल सके। इसे अमेरिकियों के लिए बनाया गया था। हालांकि ये भारतीयों को भी खूब पसंद आई।

उन्होंने आगे कहा कि मैं खुद भारतीय मूल का हूं और पटेल हूं, अमेरिका में भारतीय लोगों ने पटेल वाइन को काफी प्यार दिया। उन्होंने ये भी साफ किया कि उनको स्टेट डिनर के लिए नहीं आमंत्रित किया गया था। उनको सिर्फ वाइन सप्लाई का ऑर्डर मिला था।

कितनी है कीमत?
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एक रेड वाइन की बोतल की कीमत 75 डॉलर रुपये है। भारत के हिसाब से ये 6100 रुपये से ज्यादा होगी। वैसे तो वाइन मार्केट में फ्रांसीसी और इतालवी ब्रांडों का दबदबा है। ऐसे में जब व्हाइट हाउस ने पटेल वाइन का ऑर्डर दिया, तो ये कंपनी सुर्खियों में आ गई। उम्मीद ये भी जताई जा रही कि इस डिनर की वजह से इस वाइन का कारोबार और ज्यादा बढ़ेगा।

व्हाइट हाउस के कार्यकारी शेफ क्रिस्टेटा कॉमरफोर्ड और अतिथि शेफ नीना कर्टिस के मुताबिक पीएम मोदी के लिए शाकाहरी व्यंजनों को मेन्यू में रखा गया। इसके अलावा भारतीय व्यंजनों पर ज्यादा फोकस किया गया। इस काम में राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन ने उनकी मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+