PM Modi US Visit: 119 कमरे, 14 बेडरूम, 35 बाथरूम वाला 'ब्लेयर हाउस' बना PM मोदी का US ठिकाना! जानें खासियत

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर वॉशिंगटन डीसी पहुंचे चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। अमेरिकी यात्रा के दौरान पीएम मोदी 36 घंटे के प्रवास के दौरान 6 द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगे। मोदी व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस 'ब्लेयर हाउस' (Blair House) में ठहरे हैं। इस दौरे के दौरान वह ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक गेस्ट हाउस है।

यह गेस्ट हाउस 200 साल पुराना है और इसे 'दुनिया का सबसे खास होटल' कहा जाता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी रात्रिभोज का आनंद लेंगे। व्हाइट हाउस के ठीक सामने 1651 पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में स्थित यह ऐतिहासिक घर कोई साधारण गेस्ट हाउस नहीं है। ब्लेयर हाउस ने राष्ट्रपतियों, राजघरानों और विश्व नेताओं की मेजबानी की है। 1824 में निर्मित, ब्लेयर हाउस वाशिंगटन, डीसी में एक राजनीतिक केंद्र बन गया, जब ब्लेयर परिवार 1837 में यहां रहने आया, जैसा कि इसकी आधिकारिक वेबसाइट से पता चलता है। जानें क्या है खासियत? भारत से क्या है कनेक्शन?

PM Modi US Visit

ब्लेयर हाउस की खासियत

  • व्हाइट हाउस के सामने स्थित
  • 70,000 स्क्वायर फीट में फैला है
  • 119 कमरे, 14 गेस्ट बेडरूम, 35 बाथरूम
  • 4 डाइनिंग हॉल, जिम, ब्यूटी सैलून, फ्लावर शॉप
  • विश्व नेताओं का पसंदीदा ठिकाना

ब्लेयर हाउस का ऐतिहासिक महत्व

  • 1824 में बना, पहले यह अमेरिकी सेना के पहले सर्जन जनरल डॉ. जोसेफ लोवेल का घर था।
  • 1836 में फ्रांसिस प्रेस्टन ब्लेयर ने इसे खरीदा, तब इसे ब्लेयर हाउस नाम मिला।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन और अब्राहम लिंकन के सलाहकार ब्लेयर परिवार यहां 100 साल तक रहे।
  • 1942 में राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने इसे आधिकारिक गेस्ट हाउस घोषित किया।
PM Modi US Visit

भारत से ब्लेयर हाउस का कनेक्शन

  • 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यहां ठहरी थीं।
  • जवाहरलाल नेहरू, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, चार्ल्स डी गॉल, मार्गरेट थैचर सहित कई विश्व नेता यहां ठहर चुके हैं।
  • अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस प्रतिष्ठित गेस्ट हाउस में रुके हैं।
PM Modi US Visit

ब्लेयर हाउस क्यों बना राष्ट्रपति का गेस्ट हाउस?

  • पहले अमेरिकी राष्ट्रपति अपने मेहमानों को व्हाइट हाउस में ठहराते थे।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल सिगार पीते हुए आधी रात को राष्ट्रपति रूजवेल्ट से मिलने पहुंच गए थे।
  • राष्ट्रपति की पत्नी एलेनोर रूजवेल्ट ने कहा, "हमें अलग गेस्ट हाउस चाहिए!"
  • इसके बाद ब्लेयर हाउस को आधिकारिक गेस्ट हाउस बना दिया गया।

विश्व नेताओं के लिए प्रतिष्ठित ठिकाना

  • अमेरिकी राष्ट्रपति के विजेता व्हाइट हाउस जाने से पहले यहीं ठहरते हैं।
  • अहम वैश्विक शिखर सम्मेलन यहीं होते हैं।
  • दुनिया के सबसे बड़े नेताओं की पहली पसंद।

पीएम मोदी का शेड्यूल

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता
  • व्यापार, क्वाड, टैरिफ और रक्षा सहयोग पर चर्चा
  • एलन मस्क सहित कई उद्योगपतियों से मुलाकात
  • भारतीय प्रवासियों के साथ संवाद

ब्लेयर हाउस सिर्फ एक गेस्ट हाउस नहीं, बल्कि इतिहास, राजनीति और कूटनीति का केंद्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां ठहरना भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई और महत्व को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+