PM Modi in US: पीएम ने कांग्रेस का नहीं लिया नाम फिर भी राहुल गांधी पर तंज, जानिए क्या कहा?
यूएस दौरे पर पीएम मोदी ने भारत अमेरिका बीच अहम समझौतों से उत्साहित अमेरिकी नेताओं और अधिकारियों को देख बड़ी बात कही।
PM Modi US tour: पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बीच भारत और अमेरिका के बीच कई स्तर पर संबंधों की मजबूती को लेकर को समझौते हुए। भारत के साथ यूएस के मजबूत हो रहे संबंधों को लेकर अमेरिका में लोगों ने जश्न मनाया। इस मौके पर पीएम मोदी ने जश्न में शामिल अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों की सराहना की। इस मौके पर पीएम ने कांग्रेस और राहुल गांधी का नाम लिए बिना कांग्रेस दिग्गज राहुल के विदेशी दैौरे के दौरान दिए गए भाषण पर सांकेतिक रूप में तीखी टिप्पणी की।
यूएस में पीएम मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों के एक साथ आने की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने राहुल पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया। मोदी ने अमेरिकी सांसदों से कहा, "मैं विचारों और विचारधारा के बीत प्रतिस्पर्धा की बहस को समझ सकता हूं। लेकिन दुनिया के दो महान लोकतंत्रांत्रिक देश भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए आज आपको एक साथ आते देखकर मुझे खुशी हो रही है।"

इस दौरान पीएम ने कहा कि विचारों को बेहतर करने के लिए प्रतियोगिता जरूरी है। लेकिन राष्ट्र के मुद्दे पर सभी दलों का एक साथ होना जरूरी है। पीएम की यूएस में ये टिप्पणी तब आई है, जब इससे पहले यूके में कांग्रेस के पूर्व सांसद व दिग्गज राहुल गांधी ने भारत की राजनीति पर बात की और मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
वहीं पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी का नाम लिया। पीएम ने कहा, " एक लोकतंत्रिक देश का नागरिक होने के नाते मैं एक बात स्वीकार कर सकता हूं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष का काम कठिन है। मुझे ऐसा काम के प्रति जुनून आकर्षित करता है। "












Click it and Unblock the Notifications