#intolerance भारत कभी असहिष्णुता बर्दाश्त नहीं करेगा : मोदी
लंदन| ब्रिटेन पहुंचे पीएम मोदी ने अपने दिये भाषण में यह साफ कर दिया कि भारत कभी भी असहिष्णुता को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत भगवान बुद्ध और महात्मा गांधी का देश है और यहां सभी धर्मों का बराबर सम्मान होता है इस कारण जो लोग इसकी शांति और अखंडता को भंग करने की जुर्रत करेंगे उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के साथ साझा संवाददाता सम्मेलन में पूछे गये सवालों के जवाब में कहा कि देश के अधिकारी इस तरह की (हिंसक) घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
मोदी ने कहा कि हम एक लोकतंत्र हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति संकल्पबद्ध हैं। हम एक असहिष्णु समाज नहीं हैं। हमारे यहां विभिन्न धाराओं और धर्मों के लोग रहते हैं जिनका एक-दूसरे के प्रति सम्मान रखते हैं, जिसका हमें गर्व है।













Click it and Unblock the Notifications