Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM MODI ने साइप्रस में बताई भारत की ताकत, बोले- डिजिटल पेमेंट का 50% अकेले भारत में होता है

PM Modi, Cyprus visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर 15 जून 2025 को साइप्रस पहुंचे हैं। पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्‍वागत करने के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस स्‍वयं पहुंचे थे।पीएम मोदी ने उनका आभार व्‍यक्‍त करते हुए कहा, "मैं राष्ट्रपति का बहुत आभार व्यक्त करता हूं, जो स्वयं मुझे एयरपोर्ट पर लेने आए। यह मेरे लिए सम्मान की बात है।"

वहीं होटल में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत भारतीय प्रवासियों ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, "मैं भारतीय समुदाय को उनके स्नेह के लिए धन्यवाद देता हूं। आने वाले समय में भारत साइप्रस के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए काम करता रहेगा।"

PM Modi Cyprus visit

आपको बता दें दो दशकों से अधिक समय में साइप्रस की यात्रा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

भारत और साइप्रस के रिश्‍ते और मजबूत होंगे

द्विपक्षीय वार्ता से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस में आयोजित भारत-साइप्रस व्यापार राउंड टेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए भारत की प्रगति और वैश्विक योगदान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारत और साइप्रस के रिश्ते ऐतिहासिक हैं और व्यापार व तकनीकी सहयोग से दोनों देशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

'डिजिटल पेमेंट का 50% अकेले भारत में होता है'

पीएम मोदी ने कहा "साइप्रस से हमारा रिश्ता बहुत पुराना है। बीते 11 सालों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। पहले हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने और अब तेजी से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। उन्‍होंने बताया आज दुनिया के कुल डिजिटल पेमेंट का 50% अकेले भारत में होता है, जो देश की तकनीकी क्षमता और आम जनता तक उसकी पहुंच का बड़ा उदाहरण है।

'भारत के स्‍टार्टअप सिर्फ सपने नहीं समाधान बेचते हैं'

मोदी ने आगे कहा, "भारत के पास आज स्पष्ट और स्थिर नीतियां हैं, जो निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। हम हर साल 100 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। इनोवेशन के क्षेत्र में भी भारत का स्थान मज़बूत हुआ है। उन्‍होंने कहा, "भारत के स्‍टार्टअप सिर्फ सपने नहीं समाधान बेचते हैं।"

पीएम मोदी की चार दिवसीय विदेश यात्रा

बता दें पीएम मोदी 15 जून को 3 देशों की चार दिप की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। साइप्रस के दो दो दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी 16 जून को कनाडा जाएंगे और वहां पर G7 शिखर सम्‍मेलन में सहभागिता करेंगे1 कनाडा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे और 19 जून को वतन वापसी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+