UNGA 2019: पीएम मोदी बोले- हम दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध देने वाले देश
न्यूयॉर्क। आज यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा के स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में जहां एक तरफ देश के अंदर हो रहे कामों का जिक्र किया तो वहीं आतंकवाद को लेकर भी दुनिया को आगाह किया। मोदी ने कहा कि हम युद्ध नहीं बुद्ध के देश से हैं। पीएम मोदी के लिए यह दूसरा मौका है जब उंगा को उन्होंने संबोधित किया है। इससे पहले साल 2014 में उन्होंने इस सभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी का इस वर्ष का उंगा संबोधन इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद इस महासभा का आयोजन हुआ है। पीएम मोदी फ्रांस से लेकर रूस तक से इस बात का संदेश दुनिया को दे चुके हैं कि कश्मीर, भारत का आतंरिक मसला है और जम्मू कश्मीर राज्य पर लिए गए फैसले का बाहरी सीमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications