बिशकेक में SCO समिट में आतंकवाद पर पीएम मोदी ने दिखाया पाकिस्तान को आइना
Recommended Video
बिशकेक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिशकेक में आयोजित शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन को संबोधित किया। यहां पर पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर हमला बोला। अपने संबोधन के साथ ही पीएम मोदी ने इस मंच पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा। पीएम मोदी ने गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भी उन्होंने आतंकवाद का जिक्र किया था।

तय हो जवाबदेही
शुक्रवार को एससीओ समिट को संबोधित करने वाले पीएम मोदी पहले वर्ल्ड लीडर थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि एससीओ में शामिल देशों को उन देशों से निबटने के लिए एक तंत्र का निर्माण करना चाहिए तो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य, आर्थिक, वैकल्पिक ऊर्जा, साहित्य, सांस्कृतिक सहयोग के साथ ही आतंकवाद मुक्त समाज के निर्माण में मदद करनी चाहिए। यहां पर पीएम मोदी ने एक सधे हुए तरीके से पाकिस्तान पर हमला बोला। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के मकसद से एक ग्लोबल काफ्रेंस की वकालत की। पीएम मोदी ने कहा कि जो भी देश आतंकवाद को आर्थिक रूप से समर्थन देते हैं और उसे बढ़ावा देते हैं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
मोदी बोलते रहे और इमरान सुनते रहे
एससीओ की अहमियत और इसके आदर्शों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसे आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में सहयोग को और मजबूत करना चाहिए। उन्होंने यहां पर यह बात भी ध्यान दिलाई कि भारत हमेशा से आतंकवाद मुक्त समाज का समर्थन करता आया है। पीउम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में, देशों को अपनी संकीर्ण सोच को छोड़कर आगे आना होगा। जिस समय पीएम मोदी यह सब बोल रहे थे, पाक पीएम इमरान खान वहीं पर मौजूद थे। मोदी ने इस दौरान एससीओ के सदस्य देशों से एससीओ रीजनल एंटी-टेररिस्ट स्ट्रक्चर यानी रैट्स के तहत आपसी सहयोग बढ़ाने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications