PM Modi Sri lanka visit: पीएम को मिला 'मिथ्रा विभूषण पुरस्कार', दिखी भारत-श्रीलंका सांस्कृतिक संबंधों की झलक

PM Modi Sri lanka visit: प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय श्रीलंका दौरे पर हैं जहां कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका शानदार स्वागत किया गया। श्रीलंका दौरे पर पीएम मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी हैं।

पीएम मोदी को स्वतंत्रता चौक पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' और तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने 'मिथ्रा विभूषण पुरस्कार' से नवाजा गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंका का विकास और प्रगति को देख कर मैं खुश हूं।

PM-modi-sri-lanka-visit

PM Modi Sri lanka visit: क्या है मिथ्रा विभूषण पुरस्कार

यह सम्मान विशेष रूप से असाधारण वैश्विक मित्रता को मान्यता देने के लिए स्थापित किया गया है और भारत-श्रीलंका संबंधों की गहराई और गर्मजोशी को दर्शाता है। सम्मान पर अंकित एक विशेष आकृति बनी हुई है जिससे "धर्म चक्र" कहते हैं। ये दोनों देशों के साझा बौद्ध विरासत को दर्शाता है जिसने दोनों देशों की सांस्कृतिक परंपराओं को आकार दिया है।

ये चावल के ढेरों से सजा पुन कलश है जो समृद्धि और नवीनीकरण का प्रतीक है। इसमें लगा "नवरत्न" (नौ कीमती रत्न) दोनों देशों के बीच अमूल्य और स्थायी मित्रता का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसे शुद्ध कमल की पंखुड़ियों से घिरे ग्लोब के भीतर दर्शाया गया है।

इसके अंतिम भाग में, "सूर्य और चंद्रमा" प्राचीन अतीत से अनंत भविष्य तक फैले कालातीत बंधन को दर्शाते हैं। साथ में, ये तत्व दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध को खूबसूरती से दर्शाते हैं।

PM Modi ने क्या कहा?

2019 के बाद श्रीलंका दौरे पर गए नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह श्रीलंका की मेरी चौथी यात्रा है, मेरी पिछली यात्रा एक संवेदनशील समय के दौरान हुई थी। उस समय, मुझे यह विश्वास था कि श्रीलंका बढ़ेगा और मजबूत होगा। आज, मैं श्रीलंका को फिर से प्रगति के पथ पर देखकर खुश हूं।"

पीएम ने भारत के रुख पर जोर देते हुए कहा कि यह मुझे गर्व महसूस कराता है कि हम एक सच्चे पड़ोसी की तरह श्रीलंका के साथ खड़े हैं। चाहे वह 2019 का आतंकवादी हमला हो, कोविड महामारी हो या हालिया वित्तीय संकट हो, हम हमेशा श्रीलंका के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।

PM Modi Sri lanka visit: कई अहम समझौते पर हस्तक्षार

ये दौरा दोनों देशों के लिए कई मायने में काफी अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे पर सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। मोदी की ये तीन दिवसीय यात्रा विश्व को एक मजबूत संदेश दे रही है। इन दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में ज्यादा ध्यान देने की संभावना है।

2022 के आर्थिक मंदी के दौरान श्रीलंका का समर्थन करने में भारत की सक्रिय भूमिका रही थी जिसे राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा स्वीकार भी की गई है, जिसमें भारत की भागीदारी के रचनात्मक प्रभाव पर जोर दिया गया है।

PM Modi Sri lanka visit: ग्रीन एनर्जी पावर प्रोजेक्ट पर चर्चा की संभावना

पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके के बीच बातचीत में भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत कई क्षेत्रों में समझौते हो सकते हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान मोदी और दिसानायका के बीच श्रीलंका के मन्नार में अदाणी ग्रीन एनर्जी पावर प्रोजेक्ट पर भी चर्चा हो सकती है जिसे श्रीलंका की ओर से ऊंची शुल्क दरों की वजह से रद्द कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+