ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी का संबोधन Live, ऑस्ट्रेलियन पीएम ने भारतीय प्रधानमंत्री को बताया 'बॉस'

PM Modi Australia Visit Live :-सिडनी पहुंचने पर, पीएम मोदी ने स्थानीय मीडिया से कहा कि वह द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं क्योंकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है।

PM Modi speech in Australia

PM Modi Speech in Australia: तीन दिनों के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीशन भी मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने आज कई ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर्स और सीईओ के साथ मुलाकात की है। वहीं, आज सिडनी ओलंपिक पार्क में कुडोस बैंक एरिना में एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, कि "जब वो 2014 में ऑस्ट्रेलिया में आए थे, तो उन्होंने भारतीय समुदाय से वादा किया था, कि फिर से किसी भारतीय प्रधानमंत्री के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 28 साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और मैंने अपना वादा निभाया है।"

ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने सिडनी में सामुदायिक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, कि पीएम मोदी को महान संगीतकार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन की तरह स्वागत किया गया है।

पीएम मोदी की बड़ी बातें

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा- ब्रिस्बेन में जल्द ही भारत का नया काउंसलेट खोला जाएगा।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध आपसी विश्वास से जुड़े हुए हैं और उस विश्वास को बढ़ाने का काम किया है प्रवासी भारतीयों ने और ढाई करोड़ ऑस्ट्रेलियन ने।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कि ऑस्ट्रेलिया ने खुले दिल से भारत की विविधता को स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने कहा, कि ऑस्ट्रेलिया में दर्जनों सड़कों का नाम भारत के नाम पर है, और ये बातें, ऑस्ट्रेलिया को भारत से जोड़ती हैं।

पीएम मोदी ने कहा, कि "जब मैं मार्च में भारत में था, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरा एक यात्रा थी, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी के लिए पुष्पांजलि अर्पित करना... मैं जहां भी गया, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ। यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें"।

पीएम मोदी ने कहा, कि "भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मैच जितने रोचक होते हैं, उतने ही क्रिकेट के मैदान के बाहर हमारी दोस्ती भी होती है।"

PM मोदी ने कहा, कि "अब ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी भी भारत में आईपीएल खेलती हैं"

"पिछले साल जब महान शेनवार्न का निधन हुआ था, तो ऑस्ट्रेलिया के साथ करोड़ों भारतीय लोगों की आंखों में भी आंसूं आ गये थे"

पीएम मोदी ने कहा, "हमारा सपना है, कि भारत एक विकसित राष्ट्र बने। ये हमारा भी सपना है और 140 करोड़ भारतीयों का भी सपना है"।

भारत ने दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया।

भारत मिल्क प्रोडक्शन के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर है

इंटरनेट यूजर्स के मामले में भारत दुनिया दूसरे नंबर पर है

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश है

भारत चीनी उत्पादन के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है

भारत फ्रूट और वेजिटेबल उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर

दुनिया की तीसरा ऑटोमोबाइल मार्केट भारत है

दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा सिविल एविएशन मार्केट भारत है

भारत अगले 25 सालों में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। आईएमएफ भारत को ग्लोबल इकोनॉमी का ब्राइट स्पॉट मानता है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड को छू रहा है। भारत का डिजिटल मार्केट लगातार बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, किपिछले 9 सालों में हमने 50 करोड़ भारतीय लोगों के बैंक अकाउंट खोले हैं।

पीएम मोदी ने कहा, कि सिर्फ बैंक अकाउंट खोलना ही महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि पब्लिक डिलिवरी सिस्टम को ट्रासफॉर्म कर दिया है। एक क्लिक पर करोड़ों-करोड़ों भारतीयों तक पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं। बीते 9 सालों में 28 लाख करोड़ रुपये, यानि 500 अरब ऑस्ट्रेलियन डॉलर से ज्यादा जरूरतमंदों के बैंक अकाउंट में भेजे गये हैं।आज फल, सब्जी, चाय की दुनिया, पानी पूरी के ठेले हों... हर जगह डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहा है। भारत का ये डिजिटल रिवॉल्यूशन सिर्फ फिनटैक तक सीमित नहीं है। लोगों की सुविधाएं बढ़ रही हैं।

डीजी लॉकर, यानि डीजी लॉकर में सैकड़ों तरह के डॉक्यूमेंट्स स्टोर होते हैं। अब डिजिटल डॉक्यूमेंट्स रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें रखने के लिए सिर्फ एक पासवर्ड ही काफी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+