PM Modi Nigeria visit: नाइजीरिया में भारत के पीएम का 17 वर्ष में पहला दौरा, कैसा है उत्साह, जानिए
PM Modi Nigeria visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में होने वाले आगामी जी-20 समिट में शामिल होने के लिए अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की गई। इस बीची पीएम ने कहा कि वे आगामी जी-20 समिट में सार्थक चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पीएम सबसे पहले नाइजीरिया जाएंगे और फिर वहां से ब्राजील का दौरा करेंगे। पिछले 17 वर्षों में ये पहला मौका है, जब भारत का कोई प्रधानमंत्री नाइजीरिया का दौरा कर रहा है। ऐसे में यहां एक अनोखा उत्साह है।
पीएम मोदी ने कहा कि, "ब्राजील में मैं 19वें जी-20 शिखर सम्मेलन में त्रिगुट सदस्य के रूप में भाग लूंगा। पिछले साल भारत की सफल अध्यक्षता ने जी-20 को लोगों का जी-20 बना दिया तथा ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को इसके एजेंडे में शामिल कर दिया।"

डेढ़ दशक बाद हो रहे दौरे को लेकर नाइजीरिया में रह रहे भारतीयों और नाइजीरिया के नागरिकों में उत्साह है। लागोस के रहने वाले राजेंद्रन ने कहा, "हम नाइजीरिया में पीएम का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। ऐसा 17 साल बाद हो रहा है और पूरा समुदाय उनके स्वागत के लिए बहुत उत्साहित है।"
जबकि लागोस के रहने वाले शिवकुमार ने कहा, "हम पीएम के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें यह मौका मिल रहा है और हम इसका इस्तेमाल पीएम को देखने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए करना चाहते हैं।"
बता दें कि संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में ट्रांसकॉर्प हिल्टन के बाहर के दृश्य, जहां पीएम मोदी 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के तीन देशों के दौरे पर पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नाइजीरिया में होंगे। ब्राजील में पीएम मोदी जी20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। तीसरे और आखिरी चरण में, प्रधान मंत्री दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की राजकीय यात्रा पर होंगे। 50 से अधिक वर्षों के बीच ये पहला मौका होगा जब किसी भारतीय प्रधान मंत्री का गुयाना दौरा हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications