26/11 में जिंदा बचे मोशे ने कहा- डियर मोदी, आई लव यू

जेरूसलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायल दौरे के दूसरे दिन 26/11 मुंबई आतंकी हमले में बच गए 10 वर्षीय बेबी मोशे होल्त्जबर्ग से भी मुलाकात की। 26 नवंबर 2008 को मुंबई के चाबड़ हाउस जिसे नरीमन हाउस भी कहते हैं, उस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया था। मुंबई के आतंकी हमलों में करीब 166 लोग मारे गए थे जिनमें मोशे की मां रिवका और पिता गैवरून होल्‍त्‍जबर्ग भी शामिल थे। उस समय मोशे की उम्र दो वर्ष थी। पीएम मोदी ने मोशे से अपने परिवार समेत भारत आने का न्‍यौता भी दिया है।

26/11 हमले में जिंदा बचे इजरायली बच्‍चे मोशे से की पीएम मोदी ने मुलाकात

मोशे आएगा भारत

मोशे के नाना रब्‍बी होल्‍त्‍जबर्ग ने कहा कि उन्‍हें इस बात की उम्‍मीद है कि जब मोशे बड़ा हो जाएगा तो भारत जरूर जाएगा। पीएम मोदी से मुलाकात पर मोशे ने कहा पीएम मोदी मैं आपसे और आपके देशवासियों से प्‍यार करता हूं। मोशे ने हिंदी में कहा, 'हमारा आर्शीवाद आपके साथ है और आप ऐसे ही बढ़ते रहें।' मोशे उन अहम लोगों में शामिल है जिससे पीएम मोदी इजरायल में मुलाकात की है। हमले के समय मोशे की नैनी सैंड्रा सैमुअल्‍स ने उसकी जान बचाई थी। भारत में इजरायल के राजदूत डैनियल कैमरॉन की मानें जो पीएम मोदी और मोशे की मुलाकात काफी भावनात्‍मक है। उन्‍होंने कहा कि इस मुलाकात से एक कड़ा संदेश भी जाएगा। पीएम मोदी नैनी सैंड्रा से भी मुलाकात की। सैंड्रा का मानना है कि इससे साफ है कि आज भी भारत सरकार 26/11 के पीड़‍ितों की चिंता करती है। जिस समय हमला हुआ उस समय मोशे की मां रुविका छह माह की गर्भवती थीं।

क्‍या हुआ था उस रात

मोशे की नैनी सैंड्रा को आज भी हमले की रात याद है। सैंड्रा हर बुधवार को अपने बेटों से मिलने जाती थीं लेकिन उस रात वह नहीं जा सकी। उनकी मानें तो शायद यह भगवान का इशारा था जो उन्‍हें वहीं पर रुकने को मजबूर कर रहा था। सैंड्रा ने बताया कि उन्‍होंने अचानक गोलियों की आवाज सुनी और लोग चिल्‍ला रहे थे। उन्हें कुछ समझ नहीं आया, उन्होंने फोन का तार निकाल दिया और वो लॉन्ड्री रूम में जाकर छिप गईं। पूरी रात वही उसी लॉन्‍ड्री रूम में छपी रहीं। अगली सुबह जब वह वहां से निकलीं तो उन्‍हें मोशे की आवाज सुनाई पड़ी। वह ऊपर के कमरे में गई तो उसके माता-पिता खून से सने फर्श पर पड़े थे। मोशे उनके पास ही बैठा रो रहा था। मोशे अब इजरायल अपने नाना-नानी के साथ रहता है। अब वह अपने माता-पिता के लिए भी नहीं रोता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+