PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के लिए रवाना, अमेरिकी NSA ने कहा- आकाश हमारी सीमा
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गये हैं और वो भारतीय समयानुसार 21 जून को रात डेढ़ बजे अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर पहुंचेंगे। कल यानि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर पीएम मोदी यूनाइटेड नेशंस के हेडक्वर्टर में योग कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर वो वॉशिंगटन निकल जाएंगे।
वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए राष्ट्रपति बाइडेन के परिवार ने एक निजी डिनर कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें पीएम मोदी के अलावा कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। ये डिनर कार्यक्रम एक पारिवारिक समारोह की तरह होगा। वहीं, 22 जून को पीएम मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम होगा, जिसका आयोजन राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन करेंगी।

भारत ने बताया- मील का पत्थर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कम से कम तीन बैठकें करने वाले हैं। वहीं, वो बाइडेन परिवार के साथ निजी रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, व्हाइट हाउस में डिनर कार्यक्रम, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ लंच कार्यक्रम, अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह के अलावा पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
यानि, अमेरिका पीएम मोदी के लिए रेड कार्पेट बिछाने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि 9 सालों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की ये पहली अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा हो रहा है।
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी की आगामी यात्रा को दोनों देशों के संबंधों के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण यात्रा के संबंध में भारक की अमेरिका में वास्तविक और व्यापक रुचि पर जोर दिया।
उन्होंने पीएम मोदी के यात्रा के कार्यक्रम को लेकर कहा, कि पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा 21 जून को न्यूयॉर्क से शुरू होगी, जहां वो अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी के साथ सिलिकॉन वैली के टेक्नोलॉजी लीडर्स भी शामिल होंगे, जो उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी की यात्रा से पहले अमेरिका में कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं और एक प्रारंभिक कार्यक्रम के रूप में कैलिफोर्निया के सैन जोस में 'भारत-अमेरिका साझेदारी: नई विश्व तकनीक-व्यवस्था की कुंजी' शीर्षक से एक सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में रविवार को प्रमुख कंपनियों के सीईओ, उपाध्यक्ष और वैश्विक प्रमुखों ने भाग लिया और पीएम मोदी की यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।
अमेरिका ने कहा- आसमान है नई सीमा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक यात्रा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने कहा है, कि भारत और अमेरिका के संबंधों की नई सीमा आकाश है। अमेरिकी एनएसए का ये बयान बहुत बड़ा है, क्योंकि उन्होंने एक तरह से कह दिया है, कि भारत और अमेरिका के संबंध अनंत हैं।
जैक सुलिवन ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए गये इंटरव्यू में रहा है, कि "प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की इस यात्रा का असर पूरी दुनिया महसूस करेगा और अगर आप उनकी यात्रा के परिणामों को देखेंगे, तो इसके महत्वपूर्ण परिणाम रक्षा सहयोग में उत्पन्न हो रहे हैं, हाई-टेक्नोलॉजी में, लोगों से लोगों के बीच के संबंध को गहरा करने में, आर्थिक निवेस में और दोनों देशों के संबंधों के हर विशेषता में पीएम मोदी की इस यात्रा का असर हो रहा है।"
उन्होंने आगे कहा, कि "आप इस यात्रा के परिणाम देखेंगे, जो अमेरिका-भारत संबंधों में बढ़ती गति को दिखाते हैं और दिखाते हैं, कि हम वास्तव में हमारे दोनों नेताओं और हमारे दोनों देशों के बीच सकारात्मक शब्दों का समर्थन करने के लिए वास्तव में आगे बढ़ रहे हैं।"
आपको बता दें, कि प्रधानमंत्री मोदी की ये अमेरिका की छठी यात्रा है और इससे पहले वो पांच बार यूएस की यात्रा पर जा चुके हैं, लेकिन इस बार की यात्रा इसलिए सबसे अलग है, क्योंकि ये यात्रा राजकीय यात्रा है, जो एक दुर्लभ सम्मान है।












Click it and Unblock the Notifications