PM Modi Kuwait Visit: कौन हैं शेखा अल सबा, जिनसे PM मोदी ने की मुलाकात, कुवैत में कैसे योग को दे रहीं बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय कुवैत दौरा पूरा कर भारत लौट आए हैं। अपने विदेश यात्रा के दौरान के दौरान उन्होंने कुवैत के कई प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात की। पीएम से मिलने वालों में पांडुलिपियों के एक्सपर्ट फहद गाजी अल अब्दुल जलील के अलावा योग एवं वेलनेस एक्सपर्ट शेखा ए जे अल-सबा का भी नाम शामिल है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में योग और फिटनेस के प्रति शेखा अल सबा का योग के प्रति जुनून का खुलासा किया। मंत्रालय ने बताया कि सबा ने कुवैत में एक लोकप्रिय योग और वेलनेस स्टूडियो स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान, उन्होंने युवाओं के बीच योग को और अधिक लोकप्रिय बनाने के तरीकों पर चर्चा की।

कुवैत में शेखा अल-सबा से मुलाकात को पीएम ने अहम बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कुवैत में एचएच शेखा ए जे अल-सबा से मुलाकात हुई। उन्होंने योग और फिटनेस के प्रति अपने जुनून के लिए खुद को प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने अपना खुद का योग और वेलनेस स्टूडियो स्थापित किया है, जो कुवैत में काफी लोकप्रिय है। हमने योग को युवा लोगों के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाने के तरीकों के बारे में बात की।"
कौन हैं अल सबा?
शेखा ए जे अल-सबा कुवैत में योग को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही हैं। कुवैत में पहले लाइसेंस प्राप्त योग केंद्र, दरातमा की संस्थापक शेखा अल सबा ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ योग के प्रति अपने उत्साह को साझा किया। वह योग और ध्यान के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसका उद्देश्य भारत और कुवैत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है।
फहद गाजी अल अब्दुल जलील पांडुलिपियों के एक्सपर्ट
शेखा अल सबा के अलावा पीएम मोदी ने कुवैत हेरिटेज सोसाइटी के अध्यक्ष फहद गाजी अल अब्दुल जलील से भी मुलाकात की। अल अब्दुल जलील कुवैत और भारत से जुड़ी दुर्लभ पांडुलिपियों और कलाकृतियों को संरक्षित करने के अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
पीएम मोदी ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। अल अब्दुल जलील का भारत से गहरा नाता है, उनके पूर्वज सूरत, मुंबई और कोझिकोड से थे, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications