PM Modi in Australia: सिडनी में मोदी का भव्य स्वागत देख हैरान हुए पीएम एल्बनीज, कहा- PM मोदी हैं बॉस
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज ने पीएम मोदी को 'बॉस' बताते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी दीवानगी अब तक किसी और के लिए नहीं देखी थी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं जहां उन्होंने सिडनी के कुडोस बैंक एरेना में भारतीय मूल के 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बनीज ने मोदी को लेकर लोगों की दीवानगी देखते हुए कहा कि मोदी बॉस हैं।
अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में ऑस्ट्रेलिया पीएम एल्बनीस ने विशाल दर्शकों का उल्लेख किया और पीएम मोदी की लोकप्रियता की तुलना प्रसिद्ध रॉकस्टार ब्रूस स्प्रिंगस्टीन से की। स्पिंगस्टीन को उनके प्रशंसक द बॉस के रूप में भी जानते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि उन्होंने लोगों के बीच इतनी दीवानगी ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के लिए देखी थी लेकिन आज जिस कदर पीएम मोदी को लेकर लोगों का उत्साह दिख रहा है, वह कहीं ज्यादा है।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी एल्बनीज ने कहा कि पहली बार सिडनी में किसी का इतना भव्य स्वागत किया गया है। उन्होंने पीएम मोदी को अपना करीबी मित्र बताया। पीएम एल्बनीज ने कहा कि वे दोनों मिलकर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर रिश्तों को और मजबूत करेंगे।
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें बहुत खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री के रूप में ये उनका पहला साल है जिसे आज वे मना रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एल्बनीज ने कहा कि वे अपने मित्र पीएम मोदी से छह बार मिल चुके हैं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, खुशी की बात है कि यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना। उन्होंने कहा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है।
पीएम एल्बनीज ने कहा कि जब वे मार्च में भारत में थे, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरा एक यात्रा थी, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना, वे जहां भी गए, उन्हें ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ।
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने साथी सांसदों से कहा कि यदि उन्हें भारत को जानना समझना है, तो वे ट्रेन और बस से यात्रा करें। वहीं सिडनी में पीएम मोदी ने दोनों देशों के रिश्तों को अंग्रेजी के अक्षरों C, D, और E से पारिभाषित किया।












Click it and Unblock the Notifications