PM Modi Europe Visit: बर्लिन में पीएम मोदी से मिली बच्ची को मिला सबसे बड़ा गिफ्ट

नई दिल्ली, 2 मई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर यूरोप गए हुए हैं। सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) वो जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बर्लिन में ही बड़ी संख्या में भारतीय पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे, पीएम ने भी उनसे मुलाकात की। वहां उनको एक छोटी बच्ची भी मिली, जिससे पीएम मोदी ने काफी देर तक बात की और उसे एक खास गिफ्ट दिया।

modi

पीएम मोदी के पहुंचने के बाद उन्हें भारतीय नागरिकों के बीच मान्या नाम की एक बच्ची दिखी, जो हमारी पारंपरिक वेशभूषा में थी। उसने खुद प्रधानमंत्री की एक पेंटिंग तैयार की थी। उस पर लिखा था- 'प्यारे प्रधानमंत्री जी, आपका बर्लिन में स्वागत है'। पीएम मोदी उसे देखकर काफी खुश हुए और बच्ची की सराहना की। इसके बाद उसे ऑटोग्राफ देते हुए तस्वीरें खिंचवाई। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मान्या ने कहा कि ये बहुत ही शानदार अनुभव था। पीएम मोदी मेरे आइकॉन हैं। मैंने जो पेटिंग बनाई थी, उस पर उन्होंने सिग्नेचर किया और उन्हें शाबाश कहा।

इसके बाद पीएम ने वहां पर मौजूद एक दूसरे बच्चे से बात की। इस पर बच्चे ने उनको मातृभूमि का गीत सुनाया। पीएम मोदी भी उसे सुनने के लिए काफी देर तक उसके पास खड़े रहे। साथ ही उसके कंधे पर हाथ रखकर चुटकी बजाई। वहीं पीएम मोदी की इस यात्रा से वहां पर रह रहे भारतीयों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पीएम के कार्यक्रम स्थल के बाहर बहुत से लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए खड़े नजर आए।

3 दिन में 25 बैठकें
पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री दुनिया के 8 बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा इन तीन दिनों में 25 बैठकें भी होने वाली हैं। बर्लिन के बाद पीएम मोदी मंगलवार को डेनमार्क जाएंगे और फिर बुधवार को उनका पेरिस दौरा प्रस्तावित है। वहां पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात कर वो वापस भारत लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+