सिंगापुर में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से बोले पीएम मोदी, अमेरिकी कंपनियों के पास भारत में रक्षा उपकरण तैयार करने का बड़ा मौका
सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अमेरिका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई और कई मुद्दों पर दोनों ने चर्चा की। मोदी 14 और 15 दो दिन के लिए सिंगापुर में हैं। यहां पर वह आसियान और ईस्ट एशिया समिट को संबोधित करने वाले हैं। पेंस से मुलाकात करने से पहले पीएम मोदी ने सिंगापुर में सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल को संबोधित किया। यह भी पढ़ें-फिनटेक फेस्टिवल में बोले पीएम मोदी, सरकार ने बदली 130 करोड़ लोगों की जिंदगी

रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने ईस्ट एशिया समिट से अलग अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से मुलाकात की है। माना जा रहा है दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान आपसी रक्षा सहयोग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को खुला रखने पर चर्चा की। दोनों नेताओं की ओर से इस मुलाकात पर जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया प्रधानमंत्री मोदी और उप-राष्ट्रपति माइक पेंस की मीटिंग गर्मजोशी से भरी रही। दोनों नेताओं ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से संबंधित थे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में भारत की भूमिका स्वीकारी
विदेश मंत्रालय ने कहा, 'पीएम मोदी ने पेंस से मुलाकात के दौरान इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका के लिए यह काफी अच्छा मौका है कि वह भारत में रक्षा उपकरण और उद्योग स्थापित करे और यहीं पर इसे तैयार करे। वहीं आतंकवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उप-राष्ट्रपति पेंस ने अमेरिका और भारत के बीच काउंटर-टेररिज्म को लेकर जारी आपसी सहयोग की भी सराहना की।' पेंस ने इस बात को भी माना कि भारत क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के लिए एक सकारात्मक पक्ष है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोदी और पेंस ने बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों से भी जुड़े विषयों को भी छुआ। साथ ही साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मसलों पर भी विस्तार से वार्ता हुई। पेंस ने इस बात को स्वीकारा के भारत ने आर्थिक क्षेत्र में तरक्की की है।
सिंगापुर के पीएम से भी मिले मोदी
मोदी सिंगापुर में रीजनल कॉम्प्रेहेन्सिव इकोनॉमिक समिट में शामिल होंगे। माइक पेंस, आसियान और ईस्ट एशिया समिट में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सिंगापुर में आयोजित यह 13वीं आसियान समिट है। पीएम मोदी ने इससे पहले सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हाइसेन लूंग से भी ईस्ट एशिया समिट में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। सिंगापुर वर्तमान में आसियान देशों का अध्यक्ष है और इसलिए सम्मेलन में की मेजबानी कर रहा है।
-
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications