PM Modi in Glasgow LIVE: मानवता के भविष्य को बचाने के लिए हमें फिर से सूरज के साथ चलना होगा: मोदी
नई दिल्ली, 01 नवंबर: इटली की सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लासगो पहुंचे। अगले दो दिन पीएम अपनी टीम के साथ वहीं पर रहेंगे। वहां पर विश्व जलवायु सम्मेलन आयोजित हो रहा, जिसे COP26 भी कहा जाता है। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया और जलवायु परिवर्तन पर भारत के पक्ष रखा। इस यात्रा के दौरान पीएम ने अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से भी मुलाकात की। पढ़ें पीएम मोदी की यात्रा का लाइव अपडेट-

LIVE Feed
लेकिन आधुनिक काल में मनुष्य ने सूर्य द्वारा स्थापित चक्र से आगे निकलने की होड़ में प्राकृतिक संतुलन से छेड़छाड़ की और अपने पर्यावरण का बड़ा नुकसान भी कर लिया। अगर हमें फिर से प्रकृति के साथ संतुलित जीवन का संबंध स्थापित करना है तो इसका रास्ता हमारे सूर्य से ही प्रकाशित होगा: PM
भारत समेत अधिकतर विकासशील देशों के किसानों के लिए जलवायु परिवर्तन एक बड़ी चुनौती है। देश में बारिश, बाढ़ और लगातार आ रहे तूफानों से फसल नष्ट हो रही है। पेयजल के स्रोत से लेकर किफायती आवास तक सभी को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लचकदार बनाने की जरूरत है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम में निवेश करने और एक स्वच्छ ऊर्जा वाले भविष्य का निर्माण करने की क्षमता है। इस प्रक्रिया में दुनिया भर में लाखों रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। इससे हमारे बच्चों के लिए स्वच्छ हवा, हमारे ग्रह के लिए स्वस्थ वन और पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा।
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications