PM Modi France visit: 'प्रिय मित्र नरेंद्र', अचानक हिंदी बोलने लगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, वीडियो वायरल
Emmanuel Macron Hindi message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा कई मायनों में खास रही। G-7 Summit में हिस्सा लेने पहुंचे पीएम मोदी का फ्रांस में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यात्रा खत्म होने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक खास वीडियो शेयर कर हिंदी में पीएम मोदी को अपना प्रिय मित्र बताया और कहा कि "फ्रांस आपसे प्यार करता है।"
मैक्रों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-फ्रांस के मजबूत रिश्तों की भी खूब चर्चा हो रही है। इस यात्रा में टेक्नोलॉजी, ट्रेड और ग्लोबल मुद्दों पर भी अहम बातचीत हुई।

PM Modi France visit: हिंदी में मैक्रों का खास संदेश
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को विदाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हिंदी में संदेश दिया। मैक्रों ने कहा, "प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है कि मैंने आपका नीस, एवियॉन और पेरिस में स्वागत किया। फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे।" हिंदी बोलने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका उच्चारण सही रहा होगा। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने मैक्रों के इस प्रयास की जमकर तारीफ की।
ये भी पढे़ं: PM Modi Paris Visit: 'भारत दुनिया का भविष्य तय कर रहा है', पेरिस में पीएम मोदी ने बताया स्पेस मिशन का विजन
'फ्रांस आपसे प्यार करता है'
मैक्रों ने अपने संदेश में पीएम मोदी की यात्रा को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने वाला रहा। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा, "फ्रांस आपसे प्यार करता है और हम फरवरी में फिर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।" उनके इस बयान को भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते भरोसे और मजबूत रिश्तों का संकेत माना जा रहा है। दोनों नेताओं की व्यक्तिगत केमिस्ट्री भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अक्सर चर्चा का विषय रहती है।
G-7 Summit और कई अहम मुलाकातें
पीएम मोदी फ्रांस के एवियॉन शहर में आयोजित G-7 Summit में अतिथि देश के नेता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। ग्लोबल इकोनॉमी, AI, टेक्नोलॉजी, एनर्जी सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिकल चुनौतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ViveTech 2026 कार्यक्रम को भी संबोधित किया और कई बड़ी कंपनियों के CEOs से मुलाकात की। भारत की इनोवेशन और डिजिटल ग्रोथ को लेकर भी उन्होंने दुनिया के सामने अपना विजन रखा।
ये भी पढे़ं: Trump PM Modi G7 Summit: 'अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका करेगा मदद', PM मोदी के लिए ट्रंप ने किया बड़ा वादा
मोदी ने जताया फ्रांस का आभार
यात्रा पूरी होने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फ्रांस सरकार और वहां के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बातचीत और नतीजों दोनों के लिहाज से बेहद सफल रही। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को अपना मित्र बताते हुए उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भारत और फ्रांस के रिश्ते नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। रक्षा, टेक्नोलॉजी, स्पेस और निवेश जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications