पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर ऋषि सुनक को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूनाइटेड किंगडम के पहले एशियाई और भारतीय मूल के प्रधान मंत्री बने ऋषि सनक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे वैश्विक स्तर के मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
PM Modi congratulates Rishi Sunak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूनाइटेड किंगडम के पहले एशियाई और भारतीय मूल के प्रधान मंत्री बने ऋषि सनक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे वैश्विक स्तर के मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। इसके साथ ही पीएम ने ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

ब्रिटेन के पीएम बनने वाले ऋषि सुनक कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं। यूके के पीएम बनने वाले वो पहले भारतीय मूल के ब्रिटिश पीएम हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पीएम बनने पर बधाई संदेश देते हुए लिखा, "हार्दिक बधाई @RishiSunak! आपके यूके के पीएम बनेने पर भारत वैश्विक मुद्दों पर एक साथ मिलकर काम करने और रोडमैप 2030 को लागू करने के लिए तत्पर है। ब्रिटेन के भारतीयों को दिवाली की शुभकामनाएं।"
वहीं ब्रिटेन में 20 अक्टूबर को यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री का पद छोड़ने वाली लिज ट्रस ने सनक को कंजरवेटिव पार्टी के नेता और यूके के अगले प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। ट्रस ने ट्वीट किया, "ऋषि सुनक को कंजरवेटिव पार्टी का नेता और हमारा अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई। आपको मेरा पूरा समर्थन है।" बता दें कि ट्रस को कैबिनेट में विरोध के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उनकी एक भारी आलोचना भी हुई थी। लिज ट्रस को आर्थिक नीतियों के कारण पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद ट्रस सबसे कम समय तक ब्रिटेन की पीएम रहने वाली नेता बनी।
सनक का जन्म साउथेम्प्टन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ है जो पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चले गए थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। सनक इंफोसिस की स्थापना करने वाले अरबपति व्यवसायी एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के पति हैं।












Click it and Unblock the Notifications