मोदी ने किया ऐलान, फ्रांस ने 36 रफाल फाइटर प्लेन खरीदेगा भारत

नयी दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर है। अपने इस अहम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने फ्रांस के साथ 17 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसो ओलांद के बीच शुक्रवार को 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

 rafale flights

इन समझौतों में सबसे अहम रहा भारत द्वारा ये घोषणा करना कि वो फ्रांस से 36 रफाल फाइटर प्लेन खरीदेगा। पीएम मोदी ने खुद इस बात की घोषणा की। इसके अलावा भारत और फ्रांस के बीच रेलवे, स्पेस रिसर्च, परमाणु ऊर्जा, विज्ञान और तकनीकी और मरीन टेक्नॉलजी के क्षेत्र में समझौते हुए।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में फ्रांस को भरोसेमंद मित्र बताया। उन्होंने रफाल विमानों पर हुए समझौते की जानकारी दी और कहा कि फ्रांस ने भारत को जल्द से जल्द 36 रफाल विमान उपलब्ध कराने का वादा किया है।

इतनी ही नहीं पीएम ने इस बात की भी जानकारी दी है कि नागपुर और पुडुचेरी में फ्रांस की मदद से तीन स्मार्ट सिटी बनाई जाएंगी।पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के हित एक जैसे हैं। मोदी ने कहा कि पढ़ाई के बाद प्रफेशनल ट्रेनिंग के लिए छात्र फ्रांस आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+