PM Modi in Australia: 'भारत को ग्लोबल इकॉनमी का Bright Spot मानता है IMF', सिडनी में भारतीय समुदाय से बोले PM
PM Modi in Australia: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय से बात करते हुए कहा कि आईएमएफ, भारत को ग्लोबल इकॉनमी का ब्राइट स्पॉट मानता है।

PM Modi in Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समुदाय से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज आईएमएफ (IMF) भारत को ग्लोबल इकॉनमी (Global Economy) का ब्राइट स्पॉट (Bright Spot) मानता है। वर्ल्ड बैंक (World Bank) का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स (Global Headwinds) को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज IMF भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ब्राइट स्पॉट मानता है। विश्व बैंक का मानना है कि अगर कोई वैश्विक विपरीत परिस्थितियों को चुनौती दे रहा है तो वह भारत है। कई देशों में बैंकिंग प्रणाली आज संकट में है लेकिन दूसरी तरफ भारत के बैंकों की ताकत की हर जगह सराहना हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि 100 साल में एक बार आने वाले संकट के बीच भारत ने पिछले साल रिकॉर्ड निर्यात किया। आज हमारा विदेशी मुद्रा भंडार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारत वैश्विक भलाई के लिए काम कर रहा है। आप भारत की फिनटेक क्रांति से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
Recommended Video

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में क्षमता या संसाधनों की कोई कमी नहीं है। आज भारत सबसे बड़ा और सबसे युवा प्रतिभा कारखाना है। पीएम नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीस ने सिडनी में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में PM मोदी का संबोधन Live, ऑस्ट्रेलियन पीएम ने भारतीय प्रधानमंत्री को बताया 'बॉस'












Click it and Unblock the Notifications