Yoga Day 2023: UN मुख्यालय में बोले पीएम मोदी- योग भारत का मगर इसपर कोई कॉपीराइट नहीं
International Yoga Day 2023: 21 जून, 2023 को 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने यूएन मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने योग भी किया।
समारोह में लोगों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। योग कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के लॉन में बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''यहां सभी देशों के लोग मौजूद हैं। आपमें से बहुत सारे लोग बहुत दूर यहां आए हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। योग भारत से आया और यह पुरानी परंपरा है।''
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया है कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है पीएम मोदी बोले योग मतलब यूनाइट। योग कॉपीराइट-रॉयल्टी और पेटेंट फ्री है। योग जीवन जीने का तरीका है।''
पीएम मोदी ने आगे कहा कि योग आयु, लिंग और फिटनेस स्तर के अनुकूल है। इसे किसी भी उम्र और लिंग लोग कर सकते हैं। योग पोर्टेबल है और वास्तव में सार्वभौमिक है। आगे कहा कि पिछले साल, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। इस बार योग के लिए दुनिया को एकजुट होते देखना अद्भुत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम योग की शक्ति का उपयोग न केवल स्वस्थ, खुश रहने के लिए करें बल्कि स्वयं और एक-दूसरे के प्रति दयालु होने के लिए भी करें। हम योग की शक्ति का उपयोग करें। मित्रता, एक शांतिपूर्ण दुनिया और एक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ भविष्य के पुल बनाने के लिए योग की शक्ति का उपयोग करें। हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए हाथ मिलाएं।












Click it and Unblock the Notifications