BRICS सम्मेलन में हुई मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, मंच पर जाते वक्त कर रहे थे गपशप, सीमा विवाद पर हुई बात?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात की खबर मिल रही है। दोनों नेताओं को जोहान्सबर्ग में मंच साझा करते समय साथ-साथ चलते और संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया। दोनों नेता मंच पर जाते हुए लगातार बातचीत कर रहे थे।

पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अनौपचारिक बातचीत को पांच देशों के ब्रिक्स समूह द्वारा अपनी सदस्यता का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त करने और छह अन्य देशों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के तुरंत बाद कैप्चर किया गया था।

PM Modi, China’s Xi Jinping

ये मुलाकात और बातचीत ब्रिक्स नेताओं की प्रेस वार्ता की शुरुआत से पहले हुई। पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। हालांकि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच क्या बातचीत हुई है, ये अभी साफ नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि इस बातचीत और मुलाकात को लेकर पहले से तमाम कयास लगाए जा रहे थे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका में चीन के राजदूत चेन जियाओदोंग ने प्रिटोरिया में पत्रकारों के साथ बातचीत में उम्मीद जताई थी कि दोनों देशों के नेताओं के बीच सीधी मुलाकात और बात होगी।

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक 2014 से लेकर 2019 तक पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच 18 बार मुलाकात हो चुकी है। साल 2020 में दोनों देशों के सैनिकों के बीच LAC के नजदीक गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद पहले से निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिनपिंग और भारतीय पीएम मोदी के बीच कोई मुलाक़ात नहीं हुई है।

बीते साल इंडोनेशिया की राजधानी बाली में डिनर के दौरान दोनों नेताओं की 19वीं मुलाकात हुई थी। हालांकि इसके बारे में भारत की ओर से सात महीने बाद जानकारी दी गई। इस मुलाकात को लेकर कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को स्थिरता देने की बात हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+