ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहा प्लेन कोलंबिया में क्रैश
ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहा प्लेन मेडलिन इंटरनेशनल इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाते समय कोलंबिया में हुआ क्रैश, 72 लोग सवार थे।
बोगोटा। ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ियों को ले जा रहा एक प्लेन उस समय क्रैश हो गया है जब वह मेडलिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते में था।

क्रैश कोलंबिया में हुआ है और बताया जा रहा है इसमें 72 लोग सवार थे। अथॉरिटीज का कहना है कि वे इस समय एक आपातकाल स्थिति में हैं। अभी तक 25 डेडबॉडीज रिकवर की गई हैं और पांच लोग ऐसे हैं जो जिंदा बच गए हैं।
मेडलिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से इसके ट्विटर अकाउंट की ओर से जानकारी देकर कहा गया है कि इस प्लेन ने बोलिविया से टेक ऑफ किया था।
अभी यह साफ नहीं है कि घटना में कोई बचा है या नहीं लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह चार्टर एयरक्राफ्ट ब्राजील की चैपेकोनेस फुटबॉल टीम को लेकर जा रहा था।
इस टीम को बुधवार को मेडलिन में अटलांटिको नेशनल के खिलाफ कोपा सडअमेरिका फाइनल मुकाबला खेलना था।












Click it and Unblock the Notifications