रूस में 23 यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोगों के मारे जाने की आशंका

रूस के तातारस्तान क्षेत्र के मेनजेलिंस्क में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 21 पैराशूट डाइवर्स समेत कुल 23 लोग सवार थे।

मास्को, 10 अक्टूबर। रूस के तातारस्तान क्षेत्र के मेनजेलिंस्क में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 21 पैराशूट डाइवर्स समेत कुल 23 लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक 23 में से 7 लोगों को बचा लिया गया, जबकि बाकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

Plane

रूसी समाचार एजेंसी तास ने इस बात की जानकारी दी। यह विमान क्यों क्रैश हुआ फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।तास की खबरों के मुताबिक मेनजेलिंस्क शहर में एक लेट एल-410 टर्बोलेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान स्थानीय समयानुसार करीब 9:11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

यह भी पढ़ें: किसान विरोध में पंजाब रेजिमेंट के जवानों के शामिल होने की खबरों को भारतीय सेना ने बताया फर्जी

आपात स्थिति मंत्रालय के मुताबिक 16 लोगों को लेकर फिलहाल उनके पास कोई जानकारी नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि उनके बचने की उम्मीद भी काफी कम है। मंत्रालय ने कहा कि हम विमान के मलबे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन काफी कठिनाई हो रही है। विमान में सवार लोगों को बचाने के लिए एमआई-8 हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। हेलिकॉप्टर में सवार बचावकर्मी विमान तक पहुंने की कोशिश कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+