अगले साल चीनी सेना में शामिल हो सकती है ये मिसाइल, देखते ही देखते भारत समेत दुनिया के किसी भी कोने में कर सकती है हमला

अगले साल चीनी सेना में शामिल हो सकती है ये मिसाइल, देखते ही देखते दुनिया के किसी भी कोने में कर सकती है हमला

पेइचिंग। चीन की सेना में अगले साल एक और मिसाइल शामिल हो सकती है। यह मिसाइल लंबी दूरी तक मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल है, जो पूरी दुनिया के किसी भी कोने में निशाना साध सकती है। यह मिसाइल चीन की नेक्स्ट जनरेशन की मिसाइल है, जो अगले साल चीन की सेना में शामिल हो सकती है। रूस के वैज्ञनिकों के अनुसार इस मिसाइल को अमेरिका को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इससे अमेरिका और यूरोप के किसी भी हिस्से को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है। चीन पर डोनाल्ड ट्रंप के बढ़ रहे दबाव को काउंटर करने के लिए इस मिसाइल को सेना में लाया जा रहा है। आपको बता दें कि चीन के पास बहुत सारी लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें हैं।

परिमाणु हथियार ले जा सकेगा

परिमाणु हथियार ले जा सकेगा

सोमवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार यह मिसाइल परमाणु हथियारों को एक सााथ ले जाने में सक्षम होगी। इस मिसाइल को तूंगफूंग-41 नाम दिया गया है। तूंगफूंग-41 मिसाइल दुश्मनों के मिसाइल खतरे और डिफेंस सिस्टम से भी आसानी से निपट सकती है। इसकी रफ्तार मैक 10 यानी ध्वनि की गति से 10 गुना तेज है। इसका मतलब है कि इसकी स्पीड करीब 12,900 किलोमीटर प्रति घंटा है।

8 बार हो चुका है परीक्षण

8 बार हो चुका है परीक्षण

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया है कि साल 2012 में मिसाइल की घोषणा हुई थी। इसके बाद से अब तक इस मिसाइल का 8 बार परीक्षण किया जा चुका है। अब चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने यह फैसला किया है कि 2018 में इस मिसाइल को सेना में शामिल किया जाए। आपको बता दें कि अगर यह मिसाइल चीनी सेना में शामिल हो जाती है, तो चीन और अधिक ताकतवर हो जाएगा।

पूरी दुनिया निशाने पर

पूरी दुनिया निशाने पर

ग्लोबल टाइम्स के अनुसार तूंगफूंग-41 तीन स्तरीय ठोस ईंधन मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 12,000 किलोमीटर से भी अधिक है। यह मिसाइल अपने साथ 10 परमाणु हथियारों को ले जा सकती है और अलग-अलग निशाने लगा सकती है। इस तरह यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मिसाइल के चीनी सेना में शामिल होने के बाद पूरी दुनिया चीन की जद में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+