Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोलंबिया की जेल में फोन और यूएसबी ले जाने वाला 'जासूस कबूतर'

कोलंबिया। आपने अक्‍सर भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर जासूसी करने वाले कबूतरों और चील के बारे में तो काफी सुना होगा लेकिन क्‍या कभी अमेरिका में किसी ऐसे जासूस कबूतर के बारे में सुना है। अमेरिका के कोलंबिया स्थित एक जेल से उस समय एक कबूतर को पकड़ा गया जब वह यूएसबी और मोबाइल फोन को जेल के अंदर पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

pigeon-jail-columbia.jpg

पीठ पर था एक पैकेट

इस कबूतर पर सबका ध्‍यान उस समय गया जब सुरक्षाकर्मियों ने जेल के अंदर एक ऐसे कबूतर को देखा जिसके शरीर पर एक बड़ा सा पैकेट बंधा था।

यह घटना कोलंबिया के बोयाका प्रांत के कोमबिटा जेल की है। जेल के अधिकारियों ने जैसे ही इस कबूतर को देखा इसे पकड़ लिया। उन्‍होंने फिर इसकी पीठ पर बंधे उस पैकेट को हटाया जिसमें मोबाइल फोन बंधा था।

कबूतर को किया गया रिहा

जेल के एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि फोन वाला बैग हटाने के बाद कबूतर को रिहा कर दिया गया था। इस कबूतर की पीठ पर बैग को क्लिप के सहारे लगाया गया था। अब इस बात की जांच चल रहर है कि कबूतर किसका था और क्‍यों जेल में भेजा गया था।

कोकिन के लिए हुआ कबूतर का प्रयोग

यह पहली ऐसी घटना है जहां पर किसी कबूतर को जेल के अंदर सामान भेजने के मकसद से भेजा गया हो। इससे पहले सेंट्रल और साउथ अमेरिका की जेलों में कैदियों तक कोकिन और चरस को भेजने के लिए कबूतरों के प्रयोग का मामला सामने आ चुका है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+