शादी के बाद इस विला में रहेंगे प्रियंका चोपड़ा और निक, कीमत जानकर फटी रह जाएंगी आंखें,देखें Pics
नई दिल्ली। बॉलीवुड की देशी गर्ल जल्द ही शादी केबंधन में बंधने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस के साथ सात फेरें लेंगी। शादी से पहले ही दोनों ने अपने सपनों के महल को सजा लिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निक ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलस में एक शानदार विला खरीदा है। इस विला की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वहीं कीमत के बारे में सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी।

प्रियंका-निक का सपनों को महल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले निक ने प्रियंका के लिए खूबसूरत विला खरीदा है। विला की खूबसूरत बयां करना आसान नहीं है। हालांकि इस सपनों के महल की कुछ तस्वीरें themls.com पर रिवील हो चुकी हैं।

5 बेडरूम वाला खूबसूरत बंग्ला
प्रियंका और निक के इस विला में 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है । घर की दीवारें और फ्लोरिंग लकड़ी की है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विला में बनी स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया भी लकड़ी से बनी छत से कवर है।

जहां किया था प्रपोज वहीं खरीदा विला
आपको बता दें कि निक जोनस ने ये विला Beverly Hills पर खरीदा है। ये जगह इसलिए खास है, क्योंकि यहीं पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था । विला की खूबसूरती को अगर शब्दों में बयां करें तो इसमें ओपन पूल है । राकांच की दीवारें और एंटीक लुक है।

कीमत सुनकर उड़ा जाएंगे होश
निक के खरीदे इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है । अगर घर की कीमत की बात करें तो इसकी 6.5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ रुपए है ।

1 दिसंबर को शादी
गौरतलब है कि 1 दिसंबर को प्रियंका और निक जोधपुर में शादी करने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका की शादी की ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने शादी के जोड़े को लेकर कहा कि वो बेहद आरामदायक और क्यूट होगा।












Click it and Unblock the Notifications