अस्पताल में कोविड मरीजों के साथ शारीरिक संबंध, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री पत्रकार के सवाल पर चकराईं
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने अस्पताल में कोरोना मरीजों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वालों के लिए कड़ी चेतावनी जारी की।
वेलिंग्टन, सितंबर 10: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न कठिन परिस्थितियों में भी अपने शांत और मुस्कुराते हुए चेहरे के लिए प्रसिद्ध हैं। हालांकि, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने न्यूजीलैंड की पत्रकार से ऐसा सवाल पूछा, कि वो कुछ देर के लिए अबीज परिस्थिति में घिर आईं। दरअसल, पत्रकार ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री से पूछा कि अस्पतालों में कोविड मरीजों के साथ उनसे मिलने आने वाले गेस्ट के बीच बनने वाले शारीरिक संबंध को लेकर वो क्या कहेंगी? पत्रकार के मुर्खतापूर्ण सवाल ने कुछ देर के लिए प्रधानमंत्री को अबीब स्थिति में डाल दिया।

पत्रकार ने पूछा मुर्खतापूर्ण सवाल
दरअसल ये वाकया तब हुआ जब न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेंसिंडा अर्डर्न और न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ एशले ब्लूमफील्ड हाल ही में ब्रीफिंग दे रहे थे। जिसमें एक रिपोर्टर ने उनके पूछ लिया कि क्या अस्पताल में क्या अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज और उन्हें देखने आने वाले के बीच बनने वाले यौन संबंध को भी हाई रिस्क माना जाएगा? आम तौर पर बेहद शांत होकर सवालों के जवाब देने वाली जेसिंड अर्डर्न इस सवाल को सुनकर हैरान रह गईं। वहीं न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक ब्लूमफील्ड ने कहा कि, "मुझे लगता है कि यह एक उच्च जोखिम वाली गतिविधि है, हालांकि मुझे इस तरह की किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है''। वहीं, प्रधानमंत्री अर्डर्न ने कहा कि "कोविड की स्थिति की परवाह किए बिना, उस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। आम तौर पर अगर कोई विजिटर किसी मरीज से मिलने आता है तो उस ''कुछ देर'' में ऐसी बात नहीं होनी चाहिए।
एक अस्पताल पर लगा आरोप
दरअसल, न्यूजीलैंड के एक शहर ऑकलैंड जिला स्वास्थ्य बोर्ड पर आरोप लगा है कि वो अपने अस्पताल में हर दिन सैकड़ों लोगों को मरीजों से मुलाकात करने की इजाजत दे रहा है और पता चला है कि मरीजों से मिलने आने वाले कई विजिटर्स अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ शारीरिक संबंध बनाने में भी परहेज नहीं करते हैं, जिससे न्यूजीलैंड में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। लिहाजा पत्रकार ने उस अस्पताल को आरोपी ठहराते हुए प्रधानमंत्री से सवाल पूछा था। हालांकि, अस्पताल के ऊपर लगे ये आरोप अभी तक साबित नहीं हुए हैं। अस्पताल पर ये आरोप तब लगाए गये हैं जब ऑकलैंड शबहर में कई मरीज कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के शिकार पाए गये हैं और बीमारी को कंट्रोल करने के लिए न्यूजीलैंड में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

न्यूजीलैंड में वैक्सीनेशन
इस बीच स्पेन ने फाइजर के कोविड वैक्सीन की ढाई लाख से ज्यादा अतिरिक्त खुराक भी मदद के तौर पर न्यूजीलैंड में भेजी है, जिसकी पुष्टि प्रधानमंत्री अर्डर्न ने की है। प्रधानमंत्री अर्डर्न ने वैक्सीनेशन के लिए उपयुक्त लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लेने का आग्रह किया है। ताकि कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि ''अगर आप वैक्सीन लेने योग्य हो चुके हैं तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर जल्द से जल्द वैक्सीन की खुराक ले लें, ताकि आपकी और दूसरे लोगों की जान बचाई जा सके। वहीं, न्यूजीलैंड में बच्चे भी कोरोना वायरस के शिकार हो रहे हैं और अब तक 120 बच्चे कोविड-19 पॉजिटिव मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications