फिलीपींस की टेलीकॉम ने एबीएस-सीबीएन को बंद करने का दिया आदेश, जानें क्यों ?

फिलीपींस की टेलीकॉम ने एबीएस-सीबीएन को बंद करने का दिया आदेश, जानें क्यों ?

नई दिल्ली। फिलीपींस की टेलीकॉम बॉडी ने मंगलवार को देश के प्रमुख ब्रॉडकास्टर एबीएस-सीबीएन कॉर्प के परिचालन को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। Vs लीकॉम बॉडी ने अपने आदेश में कहा है कि उनका लाइसेंस समाप्त हो गया है। एबीएस-सीबीएन फिलीपींस का प्रमुख समाचार चैनल है।

abs
फिलीपींस के राष्ट्रीय दूरसंचार आयोग ने कहा कि एबीएस-सीबीएन का 25 साल का लाइसेंस चार मई को समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास जवाब देने के लिए दस दिन का समय है कि उसे सौंपी गई फ्रीक्वेंसियों को क्यों नहीं वापस लिया जाना चाहिए।फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते नियमित रूप से एबीएस-सीबीएन की आलोचना करते रहे हैं। विपक्षी सांसदों और कार्यकर्ताओं ने इसे स्वतंत्र मीडिया पर हमले के रूप में वर्णित किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक एबीएस-सीबीएन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।आदेश में कहा गया है कि नेटवर्क को अपने विभिन्न टीवी और रेडियो प्रसारण स्टेशनों को देश भर में संचालित करना बंद कर देना चाहिए। क्योंकि कानून के अनुसार उनके पास इसके लिए अब आवश्यक अधिकार मौजूद नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+