फिलीपींस राष्ट्रपति- 'मैंने उसका कंबल उठाया और उसकी पैंटी को छूने की कोशिश कर रहा था कि तभी...

मनिला। फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते एक बार फिर चर्चा में हैं, जिन्होंने रविवार को कहा कि जब वे नाबालिग थे, उस वक्त उन्होंने अपनी नौकरानी को आग के हवाले कर दिया था। फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते कई बार महिला के बारे में रेप और व्यभिचार लेकर उलजूल बयान दे चुके हैं। दुतेर्ते के खिलाफ कई बार महिला मानवधिकार संगठन उन्हें यौन उत्पीड़न, रेप और हत्याओं जैसे आरोप लगे चुके हैं। इसी साल रोड्रिगो ने साउथ कोरिया में एक प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर एक महिला को किस कर दिया था, जिसके बाद उनकी बहुत आलोचना हुई थी।

मैंने नौकरानी को छेड़ा था

मैंने नौकरानी को छेड़ा था

दुतेर्ते ने रविवार को एक हाई स्कूल में पुजारी के साथ एक बात करते हुए कहा कि जब वे नाबालिग थे, तब उन्होंने अपनी सोती हुई नौकरानी के कमरे में जाकर उसके साथ छेड़खानी की थी। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा, 'मैंने उसकी चद्दर उठायी...मैं उसकी पैंटी को छुने की कोशिश कर रहा था। जब मैं उसको छू रहा था, तब वह एकदम से जगी और भागकर कमरे से बाहर चली गयी।' दुतेर्ते ने पुजारी से आगे कहा कि वह वापस नौकरानी के कमरे में गए और उसके साथ फिर से छेड़खानी की कोशिश की।

दुतेर्ते का मकसद सिर्फ हंसाना था- प्रवक्ता

दुतेर्ते का मकसद सिर्फ हंसाना था- प्रवक्ता

फिलीपींस की महिला अधिकार राजनीतिक पार्टी गैब्रिएला ने दुतेर्ते की इस नफरत भरी टिप्पणियों की निंदा की करते हुए कहा कि उन्होंने बलात्कार के प्रयास को कबूला है और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। ग्रैबिएला ने कहा, 'अगर आप जबरदस्ती किसी महिला को छूते हैं, तो यह भी बलात्कार की कैटेगरी में आएगा। अब इस विवाद पर दुतेर्ते के प्रवक्ता ने जो तर्क दिया है, वो भी हैरान करने वाला है। उसने कहा कि जब दुतेर्ते जब हाई स्कूल में थे, तब उनके और उनके साथी स्टूडेंट्स पर लगे यौन शोषण के आरोपों को शेयर किया है, जिसका मकसद लोगों को सिर्फ हंसाना था।

ड्रग वॉर में 5,000 की मौत

ड्रग वॉर में 5,000 की मौत

इसी साल सियोल में फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने फिलिपीनो समुदाय के लोगों से मुलाकात के दौरान उन्होंने एक लड़की को किस कर दिया था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। एक प्रोग्राम के दौरान फिलीपींस ने उन्होंने दो महिलाओं को स्टेज पर बुलायाा। राष्ट्रपति के बुलावे पर दो महिलाएं स्टेज पर गई, जहां राष्ट्रपति दुतेर्त ने एक महिला के साथ किस किया। बता दें कि जब से दुतेर्ते ने फिलीपींस की सत्ता संभाली है, तब से अब तक ड्रग के नाम पर चल रही लड़ाई में सरकार ने 5,000 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।

ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरियाः स्टेज पर महिला को बुलाकर राष्ट्रपति ने किया किस, वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+