ASEAN Live: पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को किया संबोधित, एशिया की 21वीं सदी भारत की सदी बनें
मनीला। फिलीपींस में 31वें आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात संपन्न हो चुकी है। दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बार द्विपक्षीय मुलाकात हुई है। पीएम मोदी ने भारत की तारीफ के लिए डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया अदा किया है। मनीला में पीएम मोदी और ट्रंप के बीच द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार से लेकर आतंकवाद मुद्दे पर बातचीत हुई है। इससे पहले अगस्त में पीएम मोदी और ट्रंप से मुलाकात की थी।

5:05PM: हमारी सेना ने दुनिया में शांति के लिए प्राण गंवाए। प्रथम और द्वीतिय विश्व युद्ध में डेढ़ लाख सैनिक शहीद हुए।-मोदी
5.00PM: पीएम मोदी ने फिलीपींस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, एशिया की 21वीं सदी भारत की सदी होगी।
3.55PM: पीएम मोदी ने कहा कि वे भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनकर युवाओं के लिए रोजगार पैदा करना चाहते हैं। मोदी ने भारत और आसियान देशों के बीच मजबूत समुद्री और वायु कनेक्टिविटी पर भी बात रखी।
3.50PM: हम लगातार मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस पर काम कर रहे हैं, पिछले तीन साल में करीब 1200 पुराने कानूनों को खत्म कर दिया गया है।- मोदी
3.45PM: देश में बड़े स्तर पर लोगों के पास बैंकिंग सर्विस नहीं थी। जन धन योजना ने लाखों लोगों की जिंदगियां बदल दी। - पीएम मोदी
3.42PM: पीएम मोदी ने आसियान बिजनेस एंड इनवेस्टमेंट समिट में कहा, 'भारत में परिवर्तन लाने के लिए हम अभूतपूर्व स्तर पर काम कर रहे हैं। हम सरल, इफेक्टिव और ट्रांसपरेंट गवर्नेंस के लिए दिन रात काम कर रहे हैं।'
2.34PM: दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता 45 मिनट तक चलेगी।
2.20PM: भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में लगातार तरक्की हो रही है। हम मानवता और एशिया के भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे हैं।- मोदी
2.15PM: मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मुझे एक बार फिर मौका मिला है। भारत और अमेरिका के संबंध बहुत ही गहरे और व्यापक हो रहे हैं- मोदी
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एपेक समिट में बोलते हुए भारत की अभूतपूर्व विकास वृद्धी और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत की जमकर प्रशंसा की थी।
सूत्रों के मुताबिक, इस मीटिंग में दोनों नेता के बीच आतंकवाद को लेकर अहम रूप से चर्चा हो सकती है। हाल ही में ट्रंप ने आतंकवाद मुद्दे पर इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications