Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चीन को युद्ध की धमकी देने वाले 'सनकी' राष्ट्रपति ने राजनीति छोड़ी, फिर भी फिलीपींस को नहीं मिलेगी राहत!

फिलीपींस के राष्ट्रपति आधुनिक राजनीति के बड़े तानाशाह नेता माने जाते हैं। उनके ऊपर बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन का भी आरोप है।

मनीला, अक्टूबर 02: बात नहीं मानने पर चीन को जंग की धमकी देने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने राजनीतिक जीवन से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फिलीपींस की जनता ने कुछ दिनों के राहत की सांस जरूर ली होगी, लेकिन माना जा रहा है कि रोड्रिगो दुतेर्ते से फिलीपींस के लोगों की जान इतनी जल्दी नहीं छुटने वाली है। आधुनिक युग में तानाशाहों की तरफ फिलीपींस की जनता को अपनी मर्जी से हांकने वाले रोड्रिगो दुतेर्ते का विवादों के साथ चोली-दामन के साथ रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि, उन्होंने राजनीति में अभी तक अपनी आखिरी चाल नहीं चली है।

राजनीति से की सन्यास की घोषणा

राजनीति से की सन्यास की घोषणा

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा कि वह राजनीति से सन्यास ले रहे हैं और 2022 में उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। रोड्रिगो दुतेर्ते के इस फैसले ने फिलीपींस के लोगों को के साथ साथ उनकी पार्टी के लोगों को भी आश्चर्य में डाल दिया है। डुटर्टे के पूर्व सहयोगी और अब सीनेटर क्रिस्टोफर 'बोंग' गो ने शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है। गो को पहले सत्तारूढ़ पीडीपी-लाबान पार्टी ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया था क्योंकि डुटर्टे को उपराष्ट्रपति पद के लिए मंजूरी मिली थी।

नहीं लड़ेंगे उप-राष्ट्रपति का चुनाव

नहीं लड़ेंगे उप-राष्ट्रपति का चुनाव

रोड्रिगो दुतेर्ते ने पहले तय किया था कि वो राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद उप-राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे, और उन्होंने अपने बेहद करीबी सीनेटर क्रिस्टोफर बोंग गो को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अचानक उन्होंने आश्चर्यजनक फैसला करते हुए राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया और अब राष्ट्रपति पद के लिए लड़ने वाले क्रिस्टोफर बोंग गो उनकी जगह पर उप-राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे। बताया जा रहा है कि, रोड्रिगो दुतेर्ते ने फैसला किया है कि वो अपने बाद अपनी बेटी को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने राजनीति से सन्यास का ऐलान किया है। (पार्टी कार्यकर्ता को किस करते हुए)

बेटी को बनाएंगे राष्ट्रपति

बेटी को बनाएंगे राष्ट्रपति

फिलीपींस के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, रोड्रिगो दुतेर्ते अपनी जगह पर अपनी बेटी को फिलीपींस का राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, ताकि उनके ऊपर जितने भी मुकदमें चल रहे हैं, उसको लेकर उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाए। इसीलिए उन्होंने पहले अपने विश्वासपात्र को राष्ट्रपति पद के लिए चुना था, लेकिन अंत में उन्होंने अपनी बेटी को ही सत्ता पर बिठाने का फैसला किया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक जानकारी इस बात को लेकर नहीं दी गई है कि रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी चुनाव में उतर रही हैं। वहीं, पहले राष्ट्रपति पद के लिए और अब उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने वाले क्रिस्टोफर गो ने ने कहा कि, ''वह राष्ट्रपति डुटर्टे के सुधार कार्यक्रमों को जारी रखना चाहते हैं। और अवैध ड्रग्स, भ्रष्टाचार और आपराधिकता के खिलाफ हमारे अभियान में कोई कमी नहीं आएगी।" राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने अगस्त में कहा था कि, अगर उनकी बेटी - दावो मेयर सारा दुतेर्ते, राष्ट्रपति का पद चाहती हैं तो डुटर्टे खुद उपराष्ट्रपति बन सकते हैं''।

जज को थप्पड़ मारने की धमकी

जज को थप्पड़ मारने की धमकी

फिलीपींस के राष्ट्रपति पर इल्जाम लगा था कि उन्होंने ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था, लेकिन उस अभियान के पीछे उन्होंने हजार से ज्यादा बेगुनाहों को मार डाला। इसके खिलाफ हेग स्थिति इंटरनेशनल कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा चलाते हुए राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते पर कई गंभीर इल्जाम लगाए गये। कोर्ट ने उन्हें मानवाधिकार कुचलने, बेगुनाहों को बेरहमी से मारने, बच्चों को मारने और प्रताड़ित करने का गंभर आरोपी माना था। इंटरनेशनल कोर्ट ने कहा था कि उसके पास 204 लोगों के मारे जाने में फिलीपींस के राष्ट्रपति के खिलाफ सबूत है और उन्होंने ''ड्रग्स के खिलाफ अभियान'' में बेगुनाहों को मारा है, लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जब फिलीपींस के राष्ट्रपति से इंटरनेशनल कोर्ट के मजिस्ट्रेट द्वारा की गई इस टिप्पणी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इंटरनेशनल कोर्ट के मजिस्ट्रेट को गाली देते हुए कहा था कि, ''उसे मैं थप्पड़ मारूंगा''।

चीन को युद्ध की धमकी

चीन को युद्ध की धमकी

वहीं, एक बार फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते चीन से इस कदर गुस्सा हो गये थे, कि उन्होंने चीन को युद्ध की धमकी तक दे डाली थी। दरअसल, साउथ चायना सी में चीन अकसर घुसपैठ करता रहता है, जिसका विरोध फिलीपींस अकसर करता रहता है। इस साल मई महीने के शुरूआती हफ्ते में चीन ने जब दोबोरा फिलीपींस के समुद्री इलाके में अपना जहाज भेजा तो राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते गुस्से में आग बबूला हो गये थे और उन्होंने कहा था कि ''अब चीन से युद्ध के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है''। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा था कि, चीन के बढ़ते खतरे को रोकना का एकमात्र विकल्प ये है कि उससे युद्ध किया जाए। उन्होंने कहा था कि, संघर्ष के बिना खून-खराबे का अंत नहीं होने वाला है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+