फिलीपींस में सिख दंपति की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना, पंजाब के रहने वाले थे दोनों
हमलावर को सीसीटीवी में मृतक सुखविंदर के घर में घुसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में हमलावर को पहले सुखविंदर पर और फिर उनकी पत्नी पर गोलियां चलाते हुए देखा गया है।

Sikh couple shot in Philippine: फिलीपींस की राजधानी मनीला में शनिवार (25 मार्च) को एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के एक सिख जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी जानकारी आज निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर सिंह (41) और उनकी पत्नी किरणदीप कौर (33) को उनके घर में गोली मार दी गई थी। दोनों पंजाब के जालंधर जिले के गोराया के रहने वाले थे।
Recommended Video

सिख दंपती की गोली मारकर हत्या
सिख दंपति को गोली मारने की ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया है, कि शनिवार की रात सुखविंदर के काम से लौटने के तुरंत बाद सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति को मृतक दंपति के घर में घुसते देखा जा रहा है। किरणदीप पर दो गोलियां चलाने से पहले हमलावर को सुखविंदर पर कई गोलियां चलाते देखा जा सकता है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसि के मुताबिक, सुखविंदर 19 साल पहले फिलीपींस में बस गए थे और फाइनेंस का बिजनेस चलाते थे। उन्होंने तीन साल पहले किरणदीप से शादी की थी और वह पांच महीने पहले मनीला चली गई थी। सुखविंदर के बड़े भाई लखवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, कि 'हम रविवार से ही उन्हें बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहे थे। उसके बाद मैंने अपने चाचा को उनके घर आने के लिए कहा था, जहां उन्होंने मेरे भाई और उनकी पत्नी को खून से लथपथ पाया"।












Click it and Unblock the Notifications