भारत के साथ मिलिट्री सिस्टम उत्पादन के लिए गंभीर स्तर पर बातचीत.. पेंटागन का बहुत बड़ा ऐलान
India US to Produce Military System: पेंटागन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने घोषणा की है, कि संयुक्त राज्य अमेरिका आईएसआर और जमीन आधारित पारंपरिक युद्ध से संबंधित क्षेत्रों में मिलिट्री सिस्टम के उत्पादन को लेकर भारत सरकार के साथ गंभीर स्तर पर सक्रिय बातचीत कर रहा है।
रक्षा सचिव के कार्यालय में दक्षिण एशिया नीति के डायरेक्टर सिद्धार्थ अय्यर ने मंगलवार को प्रतिष्ठित हडसन इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, कि भारत के साथ पारस्परिक रक्षा खरीद समझौता स्थापित करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

सिद्धार्थ अय्यर ने कहा, कि "हम आईएसआर (खुफिया, निगरानी और टोही) सिस्टम और फिर निश्चित रूप से जमीन आधारित पारंपरिक युद्ध से संबंधित क्षेत्रों में, सैन्य प्रणालियों के उत्पादन पर विचार करने के लिए भारत सरकार के साथ सक्रिय बातचीत कर रहे हैं। और जैसे-जैसे ये बातचीत परिपक्व होती जाएगी, उसको लेकर आगे सार्वजनिक बातचीत की जाएगी।"
भारत से साथ सैन्य उत्पादन पर गंभीर बातचीत
भारतीय मूल के अमेरिकी रक्षा अधिकारी अय्यर ने कहा, कि आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा को अंतिम रूप देने के लिए भारत और अमेरिका के बीच बातचीत, जो रक्षा कंपनियों की उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता को सुव्यवस्थित करेगी, वो अच्छी दिशा में प्रगति कर रही है।
उन्होंने कहा, कि "हम एक पारस्परिक रक्षा खरीद समझौते को स्थापित करने के लिए आक्रामक तरीके से आगे बढ़ रहे हैं, जो अमेरिकी और भारतीय रक्षा उद्योगों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने और उसे सुव्यवस्थित करने की अनुमति देगा और उसके अनुकूल स्थितियां बनाएगा।"
अय्यर ने कहा, यह रिश्ता पेंटागन के लिए सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
उन्होंने कहा, कि "हमारा मानना है, कि अमेरिका-भारत संबंधों को सही बनाना न केवल आवश्यक है, बल्कि यह इंडो-पैसिफिक में हमारी रणनीति को हासिल करने के लिए भी आवश्यक है। ऐसा करने के लिए एक व्यापक और गहरी प्रतिबद्धता है।"
अय्यर ने आगे कहा, कि "मुझे लगता है, कि रोड मैप के बारे में हम जिन तरीकों से सोचते हैं, उनमें से एक वास्तव में भारत के सैन्य आधुनिकीकरण में तेजी लाने के लिए (रक्षा) सचिव (लॉयड) ऑस्टिन की प्रतिबद्धता का प्रकटीकरण है, और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने भी भारत की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमताओं को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।"
अय्यर ने कहा, भारत और अमेरिका के बीच डिफेंस सेक्टर में रोड मैड में कई बातों को शामिल किया गया है, जैसे उन क्षेत्रों की पहचान करना, जो हम दोनों के लिए सबसे प्रमुख प्राथमिकता हो, इसके अलावा हथियारों के उत्पादन को लेकर सहयोग बढ़ाना है।"
उन्होंने कहा, कि यह सौदा भारत को जेट इंजन टेक्नोलॉजी तक पहुंच प्रदान करता है, जो अमेरिका के लिए उपलब्ध सबसे संवेदनशील सैन्य प्रौद्योगिकियों में से एक है और जिसे कई लोग मुकुट का रत्न मानते हैं।
अय्यर ने कहा, कि "आने वाले महीनों में, मुझे उम्मीद है कि हम कई अलग-अलग मोर्चों पर प्रगति करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications