पेंटागन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बॉर्डर वॉल के लिए एक बिलियन डॉलर को दी मंजूरी
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बॉर्डर वॉल के लिए एक बिलियन डॉलर की रकम को मंजूरी दे दी है। पेंटागन के एक्टिंग चीफ पैट्रिक शाहनान ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से राष्ट्रपति की अमेरिका-मैक्सिको की सीमा पर बनने वाली दीवार के लिए एक बिलियन डॉलर के फंड को मंजूरी दी गई है। गौरतलब है कि ट्रंप ने साल 2016 में अमेरिकी चुनावों के दौरान बॉर्डर वॉल का वादा किया था।

अमेरिकी कांग्रेस इस वॉल के लिए फंड न जारी करने पर अड़ी थी। इस वजह से अमेरिका को पिछले वर्ष इतिहास के सबसे बड़े शटडाउन से गुजरना पड़ा था। इस रकम की मंजूरी के बाद अब होमलैंड सिक्योरिटी की ओर से पेंटागन को बॉर्डर पर 57 मील यानी 92 किलोमीटर लंबी और 18 फुट ऊंची दीवार बनाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा इसके तहत सड़कों को बेहतर किया जाएगा साथ ही सपोर्ट लाइट भी इंस्टॉल की जाएंगी। शाहनान ने यूएस आर्मी की इंजीनियरिंग कोर के कमांडर को एक बिलियन डॉलर की रकम होमलैंड सिक्योरिटी और बॉर्डर पेट्रोल के लिए जारी करने को कहा है। यह भी पढ़ें-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मुलर जांच रिपोर्ट में मिली क्लीन चिट












Click it and Unblock the Notifications