अगर शहर की दीवारों को सू-सू से किया गंदा तो फिर होगा यह हाल
नई दिल्ली। अपने घर और देश को कौन स्वच्छ और स्वस्थ नहीं देखना चाहता है, इसलिए लोगों को देश में पब्लिक प्लेस पर सू-सू करने से रोकना होगा जिसके लिए अमेरिका ने एक सराहनीय कदम उठम उठाया है।
बीबीसी की खबर के मताबिक अमेरिका के बेहद खूबसूरत शहरों में से एक सैन फ्रांसिस्को को शहरवासियों ने शहर की दीवारों को अपनी गंदी हरकतों से एकदम गंदा कर दिया था जिसके कारण काफी लोगों ने पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से इस मामले में कड़े कदम उठाने का निवेदन किया था।
जिसके बाद पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने एक अनोखा तरीका निकाला, यहां के अधिकारियों ने शहर की दीवारों पर र हाइड्रोफोबिक कोटिंग पेंट कर दिया जिसके कारण अब अगर कोई दीवारों पर अपनी गंदी हरकतें करेगा तो पेंट की वजह से उसे लगेगा कि वो सू-सू पैंट और जूते पर कर रहा है क्योंकि पेंट अल्ट्रा-वॉयलेट कोटेड पी-प्रूफ है।
इससे पहले सैन फ्रांसिस्को के लिए एक विधेयक पारित किया गया था कि अगर सार्वजनिक रूप से मल-मूत्र के जरिये अगर शहर को गंदा किया गया तो उसे 50 से 100 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा लेकिन फिर भी इस समस्या से निजात नहीं मिली देखते हैं पेंट का यह नया तरीका क्या रंग लाता है?













Click it and Unblock the Notifications