एमपी गजब है: वश में करने के लिए सास-ससुर के चाय में बहू मिलाती थी पेशाब, पति से दबवाती थी पैर

इंदौर। ससुराल में बहू के प्र‍ताडि़त होने की खबर अकसर सुनने में आती है लेकिन क्या आपने कभी बहू द्वारा सास-ससुर और पति को प्रताडि़त करने की खबर सुनी है? अगर सुनी भी होगी तो शायद ऐसी घटना नहीं सुनी होगी। जी हां ससुराल पक्ष को अपने वश में करने के लिए बहू अपने सास-ससुर को न केवल चाय में मूत्र मिलाकर पिलाती थी बल्कि पति से यह कहकर पैर दबवाए कि उसमें देवी शक्ति है।

MP court orders police to register case against woman for harassing husband and in-laws

उसने पति को इस कदर अंधविश्वासी बना दिया था कि वह झाडू-पोछा, बर्तन-कपड़े धोने से लेकर सभी घरेलू काम करता था। बहू की जब पोल खुली तो उसने सफाई में कहा कि ये सारे टोटके वो अपने माता-पिता से सीख कर आई थी। इस मामले में बहू को कोर्ट ने नोटिस देते हुए घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहू का नाम नेहा (27) है। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। करीब चार साल बाद उसका पति उसे किसी तरह उसे समझा कर ससुराल ले आया था। ससुराल आते ही नेहा ने खुद पर देवी आने की बात कह पति से सेवा कराना शुरु दिया।

नेहा अपने पति से पैर दबवाती थी, कपड़े धुलवाती थी और कई घरेलू काम करवाती थी। सास-ससुर ने जब इसका विरोध किया तो नेहा ने उन्हें अपने वश में करने की सोची। ऐसा करने के लिए उसने उनकी चाय में अपनी पेशाब मिलाकर पिलाना शुरु कर दिया। घटना का पर्दाफाश उस वक्त हुआ जब सास ने नेहा को ऐसा करते हुए पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+