न्यूयॉर्क में 'पी ऑन मी' संदेश के साथ कुत्तों के पेशाब करने के लिए लगाए गए डोनाल्ड ट्रंप के छोटे-छोटे पुतले
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जो शहर उनका घर है, वहीं पर उन्हें इस कदर अपमान झेलना पड़ेगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क में जगह-जगह पर ट्रंप के छोटे-छोटे पुतले लगाए गए हैं। सड़क के किनारे लगे इन पुतलों का मकसद कुत्तों को पेशाब करने के लिए जगह देना है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में जब लोगों ने इन पुतलों को देखा को तो एक पल को उन्हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा भी कुछ हो सकता है। अमेरिकी राजनीति के इतिहास में यह शायद पहला मौका है जब किसी राष्ट्रपति को इस कदर अपमानित होना पड़ रहा है।

पुतलों में नजर आए युवा ट्रंप
इन पुतलों पर लिखा है, 'पी ऑन मी' यानी 'मुझ पर पेशाब करें।' अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पुतलों को एडवरटाइजिंग प्रोफेशनल फिल गैबल ने लगाया है। इनके जरिए वह बतौर इंसान और एक राष्ट्रपति के तौर ट्रंप के लिए अपनी निराशा जताना चाहते हैं। इन पुतलों को बनाते समय फिल ने सोचा था कि वह सन् 1980 के युवा ट्रंप को प्रदर्शित करेंगे क्योंकि शायद ट्रंप खुद को ऐसे ही देखते हैं। फिल ने पी ऑन मी साइन बोर्ड के साथ ही कुत्तों के लिए पॉटी ट्रेनिंग की मदद का साइनबोर्ड भी लगाया है। सोशल मीडिया पर अब ट्रंप की इन पुतलों वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications