अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर तालिबान का कब्जा, देश छोड़ तजाकिस्तान पहुंचे अशरफ गनी
काबुल, 15 अगस्त। अफगानिस्तान में जिसका डर था वही हुआ, कई बड़े शहरों पर कब्जे के बाद तालिबान विद्रोही अब देश की राष्ट्रीय राजधानी काबुल में प्रवेश कर चुके हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान हर तरफ से काबुल में दिखाल होना शुरू कर चुका है। इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि अफगानिस्तान सरकार ने तालिबान के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं और दोनों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता के हस्तांतरण को लेकर बातचीत हुई। इस बीच तालिबान कमांडरों ने दावा किया है कि उन्होंने अफगान राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है।
Recommended Video

काबुल में तालिबान के प्रवेश की पुष्टि खुद अफगान सरकार ने ही। वहीं अमेरिका ने पहले ही अपने दूतावास पर हेलीकॉप्टर की मदद से कार्मचारियों को वहां से निकाल लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक काबुल में तालिबान हिंसा नहीं चाहता। तालिबान ने कहा कि उसकी काबुल को बलपूर्वक कब्जाने की योजना नहीं है और अपने लड़ाकों को वहां से जाने के इच्छुक लोगों को निकलने देने को कहा है। इस बीच काबुल में संघर्ष को देखते हुए यूएई की विमानन कंपनी फ्लाईदुबई ने सोमवार से अफगान की राजधानी के लिए अपनी सभी उड़ानों को सस्पेंड करने का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: काबुल में तालिबान ने की चढ़ाई, सरकार से फौरन सत्ता तालिबान के हवाले करने को कहा, भीषण जंग की खबर
स्थानीय मीडिया के अनुसार कार्यवाहक आंतरिक मंत्री अब्दुल सत्तार मिर्जाकवाल ने कहा कि काबुल पर हमला नहीं किया जाएगा और संक्रमण शांतिपूर्वक होगा। उन्होंने काबुल निवासियों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा बल शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सरकार ने तालिबान के सामने पूरी तरह समर्पण कर दिया है। काबुल पर कड़ी नजरें गढ़ाए बैठे तालिबान के सामने अफगान कमांडर ने सरेंडर कर दिया है। तालिबान ने काबुल में सरकारी दफ्तरों पर कब्जा कर लिया है। सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इतना ही नहीं वह परिवार समते तजाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications