हार्दिक पटेल को झटका, अमेरिका में नहीं होगा पीएम मोदी का विरोध
न्यूयॉर्क। अमेरिका में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे, इससे पहले ही गुजरात में हार्दिक पटेल की लगाई हुई आरक्षण की आग वहां पहुंच गई थी। गुजरात में पटेलों के आरक्षण को लेकर जो विवाद शुरू हुआ, उसे पीएम मोदी के अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिका में भी शुरू करने की तैयारी थी। अब अमेरिका में बसे पटेलों ने तय किया है कि वह पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करेंगे।

अमेरिका में पटेल समुदाय अब पीएम मोदी के स्वागत में एक रैली आयोजित करेगा। मोदी समर्थकों का कहना है कि राजनीति से प्रेरित कुछ लोगों ने होटल के बाहर और शुक्रवार को यूएन हेडर्क्वाटर के बाहर प्रदर्शन की योजना बनाई थी। लेकिन, बातचीत के बाद अब पटेल समुदाय प्रदर्शन नहीं करने की बात मान गया है
न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की महासभा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयार्क पहुंच गए है। आज यानी गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे उनका विशेष विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर उतरा। होटल के बाहर लोगों की भीड़ ने मोदी का जोरदार स्वागत किया।
आज पीएम मोदी सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र में सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर एक बैठक को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह न्यूयॉर्क में ही ग्लोबल सीईओ के लिए रखे गए डिनर में भी शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications