अमेरिकी चुनाव: ट्रंप से पादरी ने कहा-आप भगवान की आंखों के तारे, फिर से बनेंगे राष्ट्रपति
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में कुछ ही दिन बाकी है। 3 नवंबर को साफ हो जाएगा कि, डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन में से कौन अगला राष्ट्रपति बनेगा। हालांकि, ओपिनियन पोल्स के मुताबिक फिलहाल बाइडेन ने ट्रंप पर अच्छी-खासी बढ़त बना रखी है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान के दौरान नेवाडा के लास वेगास पहुंचे। यहां पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक चर्च का दौरा किया। इस दौरान चर्च के पादरी ने ट्रंप को आशीर्वाद देते हुए कहा कि, प्रभु ने उन्हें बताया है कि ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे।

नेवाडा के लास वेगास के नॉन्डेनॉमिनेशन इंटरनेशनल चर्च में रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत किया गया। डोनाल्ड ट्रंप चर्च की पहली पंक्ति में बैठे। चर्च सीनियर एसोशियेट पैस्टर डेनसी गौलेट ने चर्च में मौजूद लोगों से कहा कि प्रभु ने उन्हें बताया है कि ट्रंप उनकी आंखों का तारा हैं और वे दूसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे। सुबह 4.30 बजे लॉर्ड ने मुझसे कहा, 'मैं आपके राष्ट्रपति को दूसरी जीत देने जा रहा हूं। उन्होंने ट्रंप से कहा कि आप फिर से राष्ट्रपति बनेंगे।
वही चर्च में मौजूद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि, उन्हें चर्च जाना पसंद है और यहां आना मेरे लिए एक विशेष सम्मान की बात है। चर्च छोड़ने से पहले ट्रंप ने 20 डॉलर का एक नोट दान पत्र में डाला। वहीं इस महामारी के दौर में चर्च में ट्रंप की उपस्थिति में सोशल डेस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस दौरान चर्च में मौजूद बहुत ही कम लोगों ने मास्क पहन रखा था। वहीं जो बाइडेन पर हमला बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे सामने कुछ लोग हैं, जो हमसे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे 3 नवंबर को बाहर निकलें और अपनी ताकत को दिखाएं।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति के पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने रविवार को डेलावेयर के सेंट जोसेफ ब्रांडीविन में भाग लिया। वह लगभग हर रविवार को यहां आते हैं। यहां पर जो बाइडेन के बेटे ब्यू बाइडेन की कब्र हैं। जिनका 2015 में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया था। पूर्व उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने सेवा के बाद कब्र का दौरा किया। यदि जो बाइडेन चुने जाते हैं तो जॉन एफ कैनेडी के बाद वे अमेरिका में पहले कैथोलिक राष्ट्रपति होंगे।
-
Trump Iran Statement: 'हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं', ट्रंप के इस बयान के क्या मायने? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications